फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Scientists identify 200 genetic mutations in SARS-Cove-2 spreading corona virus

वैज्ञानिकों की इस खोज से कोरोना वायरस की दवाई बनाने में मिल सकती है बड़ी मदद

Wed, 06 May 2020 08:50 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 06 May 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
Scientists identify 200 genetic mutations in SARS-Cove-2 spreading corona virus
coronavirus (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस महामारी फैलाने वाले सार्स-कोव-2 में लगभग 200 आनुवंशिक उत्परिवर्तनों (जेनेटिक म्युटेशन) की पहचान की है।

विज्ञापन


अनुसंधानकर्ताओं (रिसर्चर्स) ने अपने अध्ययन में दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में से 7,500 से अधिक लोगों को शामिल कर विषाणु जीन का विश्लेषण किया।
विज्ञापन


अगर आसान भाषा में समझें तो जीवविज्ञान में जीन में होने वाले स्थायी बदलाव को उत्परिवर्तन कहते हैं। नए कोरोना वायरस में उत्परिवर्तनों की पहचान से दवा या टीके को बनाने में काफी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस के इन उत्परिवर्तनों से संबंधित अध्ययन रिपोर्ट पत्रिका ‘इन्फेक्शन, जेनेटिक्स एंड इवोल्यूशन’ में प्रकाशित हुई है।

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) के रिसर्चर्स के अध्ययन में सार्स-कोव-2 की वैश्विक आनुवंशिक विविधता का एक बड़ा हिस्सा कोरोना वायरस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित देशों में मिला।

अध्ययन में यह भी पता चला कि विश्व में तेजी से फैलने से पहले यह नया कोराना वायरस हाल में 2019 के अंत में ही उभरा है।

वैज्ञानिकों ने 198 उत्परिवर्तनों की पहचान की जो स्वतंत्र रूप से एक से अधिक बार घटित हुए लगते हैं। इससे यह समझने में मदद मिल सकती है कि यह विषाणु किस तरह अपना रूप बदलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed