फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   scientists at University of Toronto discover health calendar and tells how every month is beneficial

वैज्ञानिकों ने बनाया शरीर का कैलेंडर- किस महीने में करीबियों को बांहों में भरें और कब वजन कम करें

Tue, 15 Jan 2019 01:00 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 15 Jan 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
scientists at University of Toronto discover health calendar and tells how every month is beneficial
health
कौन सा महीना करीबियों को बांहों में भरने के लिए अच्छा होता है और किस महीने में पैसे बचाने चाहिए। या किस मौसस में वजन कम करना आसान होगा या प्यार पाने की चाहत पूरी करने में कौन सा महीना मददगार हो सकता है।
विज्ञापन


क्या आपको लगता है कि हर बदलते मौसम का आप के खानपान के चुनाव और स्वास्थ्य पर कोई फर्क पड़ता है। इस बात की पड़ताल टोरंटो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने की और मौसम और भोजन के मुताबिक चलने वाले शरीर का कैलेंडर बनाया है। इसमें हर काम के लिए एक खास महीना बताया गया है।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने बताया है कि मौसम या हम जो करते हैं या खाते हैं उसमें हो रहे बदलाव के कारण ऐसा होता है। सूर्य की रौशनी और विटामिन डी के स्तर से खासा फर्क पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों की टीम के प्रमुख डॉ. एंड्रयू लिम ने बताया कि ऐसा हमारे शरीर में विशिष्ट हार्मोन और दिमाग में रसायन परिवर्तन के कारण होता है। विटामिन डी का स्तर भी इसकी मुख्य वजह है। 

शरीर का कैलेंडर

जनवरी 
जाड़ों में दिमाग ज्यादा क्रिएटवि हो जाता है। कोई नया और छोटा संकल्प लेकर उस पर टिके रहें। 

फरवरी 
पैसा बचाने के लिए बढ़िया समय होता है। बैंक, फोन टैरिफ में बदलाव कर सकते हैं। फायदा होगा। 

मार्च 
बसंत के मौसम में उदासी और डिप्रेशन को दूर करें। ग्रीन टी पीना चाहिए। शरीर में विटामिन डी और एंटीऑक्सीडेंट्स का स्तर बढ़ेगा। 

अप्रैल 
सूरज की तेज रोशनी से लोग ज्यादा चिंता में रहते हैं। तनाव वाले इस महीने में आप कढ़ी ज्यादा खाएं। 

मई 
सूरज की प्रचंड किरणों से आप ज्यादा खुश होते हैं। शाम को 15 मिनट खुद को दें। पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी। 

जून 
शरीर में सेरोटोनिन बढ़ने से एकाग्रता बढ़ जाती है। एक कप लेकर ध्यान केंद्रित करें। शरीर में ज्यादा उर्जा महसूस होगी। 

जुलाई 
हार्मोन कोर्टिसोल कम हो जाता है। मित्रों के संग समय बिताएं। कहीं घूमने जा सकते हैं। सोशल नेटवर्क को भी बढ़ाएं। 

अगस्त 
आपका प्रदर्शन इस महीने सबसे अच्छा होता है। इस महीने में कुछ नया सीखने की शुरुआत करनी चाहिए। 

सितंबर 
हल्की ठंड से आप ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। जिन कार्यों को करने के बारे में आप सोचे रहे थे उनकी सूची बनाएं और पूरा करने में जुट जाएं। 

अक्टूबर 
ठंड बढ़ने से प्यार पाने की चाहत बढ़ती है। डेटिंग पर जाएं और प्यार पाने के लिए एक कदम आगे बढ़ाएं। 

नवंबर 
बारिश के बाद आप वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए कसरत करें और लंबी दौड़ लगाएं। 

दिसंबर 
तनाव वाले हार्मोन कोर्टिसोल को काबू में रखें। जो दिल के नजदीक हो उन्हें बांहों में भरें। इससे कोर्टिसोल कम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed