फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Scientific Albert Einstein's God letter auction predicted price more than 200 million

20 करोड़ से अधिक में नीलाम हुआ अल्बर्ट आइंस्टीन का ‘लेटर टू गॉड’

Thu, 06 Dec 2018 11:33 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
Scientific Albert Einstein's God letter auction predicted price more than 200 million
Albert Einstein

जर्मनी के मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का ईश्वर और धर्म को लेकर उनके विचारों पर आधारित फेमस लेटर अमेरिका में तकरीबन 20 करोड़ 38 लाख रुपये (28.9 लाख अमेरिकी डॉलर) में नीलाम हुआ। यह पत्र उन्होंने अपनी मृत्यु से एक साल पहले लिखा था।

विज्ञापन


नीलामी घर क्रिस्टीज ने एक बयान में बताया कि नीलामी से पहले इस लेटर की कीमत 15 लाख डॉलर (तकरीबन 10 करोड़ 58 लाख रुपये) आंकी गई थी। दो पन्नों का यह लेटर तीन जनवरी 1954 को जर्मनी के एक दार्शनिक एरिक गटकाइंड को लिखा गया था, जिन्होंने आइंस्टीन को अपनी किताब ‘चूज लाइफ:द बिबलिकल कॉल टू रिवोल्ट’ की एक कॉपी भेजी थी।
विज्ञापन


आइंस्टीन ने अपने लेटर में लिखा था, ‘मेरे लिए भगवान शब्द का अर्थ कुछ नहीं बल्कि अभिव्यक्ति और इंसान की कमजोरी का प्रतीक है। बाइबिल एक पूजनीय किताब है, लेकिन अभी भी प्राचीन किंवदंतियों का संग्रह है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, ‘कोई व्याख्या नहीं है, न ही कोई रहस्य अहमियत रखता है, जो मेरे इस रुख में कुछ बदलाव ला सके।’ इसके बजाय आइंस्टीन ने 17वीं शताब्दी के यहूदी डच दार्शनिक बारुच स्पिनोजा का भी जिक्र किया है। स्पिनोजा इंसान के दैनिक जीवन में मानव रूपी देवता में विश्वास नहीं रखते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed