फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   schoolchildren escape captivity in Nigeria, several students and teachers still being held

नाइजीरिया: अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकले 50 स्कूली बच्चे, अब भी कैद में 253 छात्र और 12 शिक्षक

Sun, 23 Nov 2025 10:16 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 23 Nov 2025 10:16 PM IST
सार

नाइजीरिया के नाइजर राज्य में अगवा किए गए 303 बच्चों में से 50 बच्चे अपहरणकर्ताओं से बचकर घर लौट आए हैं, जबकि 253 बच्चे और 12 शिक्षक अभी भी उनके कब्जे में हैं। बच्चों ने शुक्रवार और शनिवार के बीच अलग-अलग समय पर भागकर अपनी जान बचाई और उनकी वापसी से परिवारों को थोड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
schoolchildren escape captivity in Nigeria, several students and teachers still being held
छात्र-छात्राएं (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एडॉब स्टॉक

विस्तार

नाइजीरिया के नाइजर राज्य में एक कैथोलिक स्कूल से अगवा किए गए 303 बच्चों में से 50 बच्चे बंधक बनाने वालों से बचकर निकल आए हैं। ये बच्चे अब अपने परिवारों के साथ हैं। स्कूल प्रशासन ने रविवार को यह जानकारी दी। यह खबर उन परेशान परिवारों के लिए कुछ राहत लेकर आई है, जिन्होंने देश के इतिहास में स्कूल से अपहरण के सबसे बड़े मामलों में से एक का सामना किया है।
विज्ञापन


स्कूल के अध्यक्ष और नाइजर राज्य में नाइजीरिया ईसाई संघ के प्रमुख बुलुस दाउवा योहन्ना ने बताया कि 10 से 18 साल के बीच की उम्र वाले इन बच्चों ने शुक्रवार और शनिवार के बीच अलग-अलग समय पर भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने कहा कि अभी भी 253 बच्चे और 12 शिक्षक अपहरण करने वालों के कब्जे में हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जापानी प्रधानमंत्री की ताइवान पर टिप्पणी से बौखलाया चीन, विदेश मंत्री ने कहा- लक्ष्मण रेखा पार कर दी
विज्ञापन
विज्ञापन


योहन्ना ने कहा कि यह जानकारी उन्हें तब मिली, जब उन्होंने कुछ माता-पिता से संपर्क किया और उनसे मिलने गए। बंदूकधारियों ने इन बच्चों और शिक्षकों का शुक्रवार को अपहरण कर लिया था। ये लोग नाइजर राज्य के दूरस्थ पापिरी समुदाय में स्थित सेंट मैरी स्कूल पर हमला करने के बाद उन्हें अपने साथ ले गए थे। अभी तक किसी भी समूह ने इस अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है। अधिकारियों ने कहा है कि बच्चों को छुड़ाने के लिए विशेष दस्ते तैनात किए गए हैं।

अभी यह साफ नहीं है कि नाइजर राज्य के इन बच्चों को कहां रखा गया था या वे किस तरह वापस लौट पाए। नाइजीरिया की सेना और पुलिस ने इस बारे में सवालों का तत्काल जवाब नहीं दिया। योहन्ना ने कहा कि 50 बच्चों की वापसी से कुछ राहत मिली है, लेकिन सभी लोग बाकी बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रार्थना करते रहें।


ये भी पढ़ें: फिर बेनकाब हुआ PAK: अब फ्रांस की नौसेना ने खोली पोल, कहा- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल गिराने के दावे मनगढ़ंत

यह अपहरण नाइजर राज्य में उस घटना के चार दिन बाद हुआ, जिसमें पड़ोसी केब्बी राज्य के मागा शहर से 25 बच्चों को इसी तरह उठा लिया गया था। मागा शहर इस स्थान से 170 किलोमीटर दूर है। दोनों राज्य नाइजीरिया के उत्तरी इलाके में स्थित हैं, जहां कई हथियारबंद गिरोह फिरौती के लिए अपहरण को अपना तरीका बना चुके हैं और सरकारी व सुरक्षा व्यवस्था की कमी वाले इलाकों पर अपना दबदबा बनाए रखते हैं।

टेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि नाइजर राज्य के इस स्कूल परिसर के साथ एक प्राथमिक स्कूल भी जुड़ा हुआ है, जिसमें 50 से ज्यादा क्लासरूम और हॉस्टल की इमारतें हैं। यह स्थान येल्वा और मोक्वा शहरों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के पास स्थित है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed