{"_id":"64f8d5c35da316281e0f5959","slug":"sbp-made-structural-reforms-in-operation-of-exchange-companies-increase-of-pakistani-currency-by-four-rupees-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: डॉलर के मुकाबले चार रुपये मजबूत हुई पाकिस्तानी मुद्रा, SBP ने एक्सचेंज कंपनियों में किये यह सुधार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: डॉलर के मुकाबले चार रुपये मजबूत हुई पाकिस्तानी मुद्रा, SBP ने एक्सचेंज कंपनियों में किये यह सुधार
Thu, 07 Sep 2023 01:10 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: जलज मिश्रा
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:10 AM IST
सार
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने बुधवार को अधिसूचना जारी की। अधिसूचना में एसबीपी ने कहा कि आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करना, पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धात्मकता लाना ही सुधारों का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
State Bank of Pakistan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने एक्सचेंज कंपनियों के संचालन में सुधार करने के लिए संरचनात्मक सुधारों की शुरुआत की है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये में चार रुपये की हुई बढ़ोत्तरी के कारण पाकिस्तानी केंद्रीय बैंक ने यह फैसला किया है। केंद्रीय बैंक के फैसले को विशेषज्ञों द्वारा भी सराहा गया है।
विज्ञापन
आम जनता के लिए बेहतर है एसबीपी का फैसला
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने बुधवार को अधिसूचना जारी की। अधिसूचना में एसबीपी ने कहा कि आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करना, पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धात्मकता लाना ही सुधारों का मुख्य उद्देश्य है। सुधारों के कारण उम्मीद है कि क्षेत्र में शासन, आंतरिक नियंत्रण और अनुपालन संस्कृति मजबूत होगी। बैंक का कहना है कि विदेशी मुद्रा संचालन में कार्यरत बैंकों को लेनदेन के लिए अलग संस्थाएं स्थापित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
केंद्रीय बैंक के फैसले का विशेषज्ञों ने किया स्वागत
फॉरेक्स एसोसिएशन ऑफ पाकिस्तान के अनुसार, पाकिस्तानी रुपये में चार रुपये के इजाफे के बाद डॉलर 313 रुपये में बिक रहा था। वहीं, खुले बाजार में यह 310 रुपये में बिक रहा था। अंतर बैंक बाजार में डॉलर के बजाये पाकिस्तानी रुपया 12 पैसे की तेजी के साथ 306.98 रुपये थी, जो मंगलवार को 307.10 रुपये पर बंद हुई थी। बता दें, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के फैसलों का विशेषज्ञों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एक्सचेंज कंपनियों के संदिग्ध संचालन को रोकने के लिए यह जरूरी कदम था। फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के पूर्व अध्यक्ष शब्बर जैदी ने ट्वीट कर कहा कि बैंकों के साथ विनिमय कंपनियों का विलय करना होगा। सरकार को अब डॉलर की भौतिक आवाजाही समाप्त करने के लिए कदम उठाने चाहिए। एक्सचेंज कंपनीज एसोसिएशन ऑफ पाकिस्तान के अध्यक्ष मलिक बोस्तान ने कहा कि काला बाजारी को रोकने के लिए डॉलर के मूल्यों में बदलाव को नियंत्रित किया गया है। बोस्तान ने उम्मीद जताते हुए कहा कि अंतरबैंक और खुले बाजार की दरें जल्द सामान्य होंगी।
विज्ञापन