फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi Arabian woman named in Guinness Book of world record for making largest coffee painting

सबसे बड़ी कॉफी पेंटिंग बनाने के लिए गिनीज बुक में दर्ज हुआ सऊदी अरब की महिला का नाम

Tue, 20 Oct 2020 08:17 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, दुबई
एजेंसी, दुबई Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 20 Oct 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
Saudi Arabian woman named in Guinness Book of world record for making largest coffee painting
ओहुद अब्दल्ला अल्माल्की की कॉफी पेंटिंग - फोटो : twitter

सऊदी अरब की एक महिला कलाकार ने कॉफी के दानों से दुनिया की सबसे बड़ी पेंटिंग बनाकर ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में अपना नाम दर्ज कराया है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाली वह देश की पहिला महिला बन गई हैं।

विज्ञापन


ओहुद अब्दल्ला अल्माल्की की कॉफी पेंटिंग में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की सात प्रसिद्ध हस्तियों के चित्रों दर्शाया गया। उन्होंने सऊदी अरब और यूएई के क्रमश: अब्दुल अजीज बिन अब्दुल रहमान और शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान की दो विशाल तस्वीरें बनाईं। अल्माल्की ने उपयोग की समयावधि बीत चुके कॉफी के लगभग 4.5 किलोग्राम दानों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


उन्होंने भूरे रंग के कॉफी पाउडर को पानी के साथ मिलाकर सभी तस्वीरें बनाईं। अल्माल्की ने कहा, दो गवाहों, वीडियो रिकॉर्डिंग और ड्रोन फुटेज की चौकस निगरानी के अंतर्गत इसे पूरा करने में मुझे लगातार 45 दिन लगे। मेरा उद्देश्य दोनों राष्ट्रों के बीच सदियों पुराने संबंध की याद दिलाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed