{"_id":"6429bca35083733bb60502c4","slug":"saudi-arabia-and-other-opec-producers-announce-voluntary-oil-output-cuts-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"OPEC Oil Production Cut: तेल उत्पादन में पांच लाख बैरल प्रतिदिन की कटौती करेगा सऊदी अरब, ओपेक+ ने की यह घोषणा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
OPEC Oil Production Cut: तेल उत्पादन में पांच लाख बैरल प्रतिदिन की कटौती करेगा सऊदी अरब, ओपेक+ ने की यह घोषणा
Sun, 02 Apr 2023 11:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:04 PM IST
सार
रूस के उप प्रधान मंत्री ने भी कहा कि मास्को 2023 के अंत तक 500,000 बीपीडी की स्वैच्छिक कटौती का विस्तार करेगा। इन दो देशों के साथ ही संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, इराक, ओमान और अल्जीरिया ने भी कहा कि वे स्वेच्छा से उसी समय अवधि में अपने तेल उत्पादन में कटौती करेंगे।
विज्ञापन
तेल उत्पादन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सऊदी अरब ने तेल उत्पाद देशों के संगठन ओपेक के अन्य सदस्यों के साथ में मई से 2023 के अंत तक स्वेच्छा से अपने तेल उत्पादन में प्रति दिन 500,000 बैरल की कमी करेगा। सऊदी अरब के साथ ही रूस, कुवैत, ईरान जैसे अन्य तेल उत्पादक देशों ने भी इसका समर्थन किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रूस के उप प्रधान मंत्री ने भी कहा कि मास्को 2023 के अंत तक 500,000 बीपीडी की स्वैच्छिक कटौती का विस्तार करेगा। इन दो देशों के साथ ही संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, इराक, ओमान और अल्जीरिया ने भी कहा कि वे स्वेच्छा से उसी समय अवधि में अपने तेल उत्पादन में कटौती करेंगे।
विज्ञापन
यूएई ने कहा कि वह उत्पादन में 144,000 बीपीडी की कटौती करेगा। वहीं कुवैत ने 128,000 बीपीडी की कटौती की घोषणा की है। इसी की तर्ज पर इराक ने कहा कि वह 211,000 बीपीडी के उत्पादन में कटौती करेगा। वहीं ओमान ने 40,000 बीपीडी की कटौती की घोषणा की। अल्जीरिया ने कहा कि वह अपने उत्पादन में 48,000 बीपीडी की कटौती करेगा।
विज्ञापन
कुवैत के तेल मंत्री बदर अल-मुल्ला ने कहा कि यह स्वैच्छिक कटौती 5 अक्टूबर, 2022 को 33वीं ओपेक और गैर-ओपेक मंत्रिस्तरीय बैठक में उत्पादन में कमी के अलावा एक एहतियाती उपाय है। वहीं, सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसकी स्वैच्छिक कटौती तेल बाजार की स्थिरता का समर्थन करने के उद्देश्य से एक एहतियाती उपाय था।