फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Saudi appeals to Muslims, postpone the pilgrimage this year if possible

कोरोना का खौफ : सऊदी ने मुस्लिमों से की अपील, हो सके तो इस साल हज यात्रा स्थगित कर दें

Thu, 02 Apr 2020 02:35 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 02 Apr 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
Saudi appeals to Muslims, postpone the pilgrimage this year if possible
हज यात्रा(फाइल फोटो)

सऊदी अरब के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दस लाख से ज्यादा मुसलमानों से अपील की है कि वे पवित्र हज यात्रा की योजना में जल्दबाजी न करें। साथ ही सुझाव दिया कि जब तक दुनिया में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक अपनी तीर्थयात्रा को स्थगित कर दें।

विज्ञापन


अल जजीरा में छपी खबर के मुताबिक सऊदी अरब सरकार में हज और उमरा मंत्री मोहम्मद सालेह बंते ने एक टीवी साक्षात्कार में इस साल हजयात्रा स्थगित करने का आग्रह किया है। सालेह ने दावा किया कि सऊदी अरब उमरा और हज यात्रियों के लिए पूरी तरह तैयार है लेकिन दुनिया भर में बढ़ रहे कोरोना के मामले चिंता का विषय हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमें दुनिया भर में मौजूद अपने मुस्लिम भाई-बहनों की सेहत की चिंता है। इसलिए मैं सभी से अपील करना चाहता हूं कि अभी से हज का प्लान न बनाएं, दुनिया भर में स्थिति के थोड़ा और सामान्य होने तक इंतजार करें। बता दें कि सऊदी अरब में अभी तक कोरोना संक्रमण के 1563 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 10 लोगों की इससे मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार लिए असाधारण फैसले

इससे पहले यहां पूरे साल चलने वाली उमरा यात्रा को शाही शासन ने फरवरी महीने से ही बंद करने का असाधारण निर्णय लिया। यह फैसला सऊदी अरब में 1918 में फ्लू महामारी के दौरान भी नहीं लिया गया था जिसमें दुनियाभर के लाखों लोग मारे गए थे। उमरा के अलावा सऊदी अरब में पिछले दो हफ्तों से मस्जिदों में नमाज पढ़ने या सामूहिक धार्मिक कार्यक्रम रोक दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed