{"_id":"5f628a988ebc3eb73d0608fb","slug":"satellite-photos-reveals-that-smoke-reaches-8000-km-europe-from-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के जंगलों की आग का धुआं 8000 किमी की दूरी तय कर यूरोप पहुंचा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका के जंगलों की आग का धुआं 8000 किमी की दूरी तय कर यूरोप पहुंचा
Thu, 17 Sep 2020 04:30 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 17 Sep 2020 04:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि अमेरिका के जंगलों में लगी आग का धुआं यूरोप तक पहुंच गया है। यूरोपीय संघ के कोपरनिकस एटमॉस्फियर मॉनिटरिंग सर्विस के एकत्र किए डाटा में पाया गया कि धुआं वायुमंडल के माध्यम से आठ हजार किलोमीटर की दूरी तय कर ब्रिटेन और उत्तरी यूरोप पहुंचा है।
विज्ञापन
मॉनिटरिंग सर्विस के वरिष्ठ वैज्ञानिक और वन्यजीव विशेषज्ञ मार्क पैरिंगटन ने कहा कि कैलिफॉर्निया, ओरेगन और वाशिंगटन में आग ने तीन करोड़ मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जित किया है।
विज्ञापन
इस आग की माप और तीव्रता पिछले 18 वर्ष की तुलना में सबसे अधिक है। धुएं का घनत्व, जिसे एरोसोल ऑप्टिकल डेप्थ (एओडी) कहा जाता है सैटेलाइट माप के अनुसार बहुत अधिक है। एओडी का स्तर सात या उससे अधिक है।
विज्ञापन