{"_id":"5ef770558ebc3e432b5abf62","slug":"satellite-image-iran-blast-struck-by-suspected-missile-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं परमाणु परीक्षण तो नहीं कर रहा है ईरान? एक दिन पहले हुआ था भयानक धमाका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कहीं परमाणु परीक्षण तो नहीं कर रहा है ईरान? एक दिन पहले हुआ था भयानक धमाका
Sat, 27 Jun 2020 09:45 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 27 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
धमाके की सैटेलाइट तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान की राजधानी तेहरान में शुक्रवार को एक धमाका हुआ था। शनिवार को धमाके की सैटेलाइट तस्वीर सामने आने के बाद विश्लेषकों का कहना है कि वहां ईरान का सीक्रेट मिसाइट प्रॉडक्शन सेंटर है। धमाका एक टनल में हुआ है, जहां ईरान छिपा कर मिसाइल तैयार करता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को धमाके की घटना के बाद से एकबार फिर से ईरान के परमाणु प्रोग्राम को लेकर बहस तेज हो गई है। इस घटना के बाद ईरान सरकार की तरफ से असामान्य प्रतिक्रिया आ रही है, जिससे शक गहराता जा रहा है।
विज्ञापन
इस बात को समझने की जरूरत है कि जहां यह धमाका हुआ है वह एरिया ईरान के लिए संवेदनशील जगहों में एक है। करीब दो दशक पहले इसी एरिया में इस्लामिक रिपब्लिक ने हाई एक्सप्लोसिव परमाणु हथियार टेस्ट किया था।
विज्ञापन
यह धमाका ईरान के अल्बरोज माउंटेन में हुआ है। स्टेट टीवी के मुताबिक, धामके के बाद आकाश में बहुत ऊंचाई तक धुंआ फैल गया था। बाद में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता दाउद आबदी का बयान आया। उन्होंने बस इतना कहा कि यह गैस लीकेज की घटना थी। इसमें किसी की जान नहीं गई है। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्र को सार्वजनिक जगह बताया।