फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sarah Mcbride will be the first transgender senator of united states of america

सराह मकब्राइड होंगी अमेरिका की पहली ट्रांसजेंडर राज्य सीनेट सदस्य

Wed, 04 Nov 2020 10:23 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डोवर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डोवर Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 04 Nov 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Sarah Mcbride will be the first transgender senator of united states of america
सराह मकब्राइड - फोटो : Twitter

डेमोक्रेट उम्मीदवार सराह मकब्राइड ने डेलावेयर से राज्य सीनेट की सीट पर जीत हासिल की है और शपथ लेने के बाद वह देश की पहली ट्रांसजेंडर राज्य सीनेटर (राज्य सीनेट की सदस्य) बन जाएंगी। मकब्राइड ने रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी स्टीव वाशिंगटन को हराकर यह जीत हासिल की।

विज्ञापन



मकब्राइड ने मंगलवार रात को कहा कि मुझे लगता है कि आज रात के नतीजे से पता चलता है इस डिस्ट्रिक्ट के निवासी खुले विचारों वाले हैं और वह उम्मीदवारों की नीयत को देखते हैं न कि उनकी पहचान को। यह मैं हमेशा से जानती थी। उन्होंने कहा कि मुझे आशा है कि डेलावेयर या देश में कहीं और मौजूद एक एलजीबीटीक्यू बच्चा इन नतीजों को देखकर समझ पाएगा कि हमारा लोकतंत्र उनके लिए भी है।
विज्ञापन


मकब्राइड ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के अधीन वाइट हाउस में काम किया था और उन्होंने 2016 में पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाषण दिया था। ऐसा करने वाली वह पहली ट्रांसजेंडर थीं। लंबे समय तक राज्य सीनेटर रहे हैरिस मकडॉवेल के सेवानिवृत्त होने के बाद डेलावेयर की सीट खाली हो गई थी जिस पर मकब्राइड ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed