{"_id":"605489478ebc3e8c981db8a9","slug":"samia-suluhu-hassan-swears-as-first-female-president-of-tanzania","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामिया सुलुहू हसन : तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं, हिजाब पहन हाथ में कुरान थामकर ली शपथ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सामिया सुलुहू हसन : तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं, हिजाब पहन हाथ में कुरान थामकर ली शपथ
Fri, 19 Mar 2021 04:56 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, दार-उस-सलाम।
पीटीआई, दार-उस-सलाम।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 19 Mar 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन।
- फोटो : Instagram : @samiasuluhu
तंजानिया में शुक्रवार को एक महिला ने देश के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेकर इतिहास रच दिया। उन्होंने देश के सबसे बड़े शहर दार-उस-सलाम में स्टेट हाउस के सरकारी कार्यालय में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
सामिया सुलुहू हसन (61) ने इतिहास रचते हुए तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। हिजाब पहनकर और अपने दाएं हाथ में कुरान पकड़ते हुए हसन ने पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में पूर्वी अफ्रीकी देश के मुख्य न्यायाधीश और मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
तंजानिया के पूर्व राष्ट्रपति अली हसन मिन्यी, जकाया किकवेते और आबिद करुमे भी इस मौके पर मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद हसन ने सैन्य परेड का निरीक्षण किया।
2025 तक बनी रहेंगी पद पर
तंजानिया के संविधान के अनुसार सुलुह हसन साल 2025 में होने वाले चुनाव तक देश के सर्वोच्च पद पर आसीन रहेंगी। मगुफुली फरवरी के अंत से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे। इसके बाद यह अफवाह फैल गई थी कि उनकी मौत कोरोना की वजह से हो गई है। देश की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यहां मई 2020 के बाद कोरोना के कोई नए मामले नहीं आए हैं।
विज्ञापन