{"_id":"6479ba4cf153c79ab90b2093","slug":"sam-pitroda-attacked-bjp-and-pm-modi-in-washington-said-india-only-polarized-from-last-nine-years-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"India: पित्रोदा ने BJP सरकार पर किया हमला, बोले- लोगों में डर है; उन्हें लगता है कि कहीं उन पर हमला न हो जाए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India: पित्रोदा ने BJP सरकार पर किया हमला, बोले- लोगों में डर है; उन्हें लगता है कि कहीं उन पर हमला न हो जाए
Fri, 02 Jun 2023 04:04 PM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: जलज मिश्रा
Updated Fri, 02 Jun 2023 04:04 PM IST
सार
मीडिया से बात करते हुए पित्रोदा ने कहा कि पिछले नौ सालों में भारतीय समाज का ध्रुवीकरण किया गया है। धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण किया गया है। भाजपा के लिए एक तरफ हिंदू हैं तो दूसरे तरफ बाकी दूसरे समुदाय के लोग हैं। भारत में विकास को ट्विस्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
सैम पित्रोदा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ सालों में सत्ता और धन सिर्फ कुछ लोगों तक ही सीमित हो गया है। पिछले नौ सालों में भारत में ध्रुवीकरण किया गया है। बता दें, सैम पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
हिंदू और गैर हिंदुओं के बीच खींचतान नहीं है
मीडिया से बात करते हुए पित्रोदा ने कहा कि पिछले नौ सालों में भारतीय समाज का ध्रुवीकरण किया गया है। धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण किया गया है। भाजपा के लिए एक तरफ हिंदू हैं तो दूसरे तरफ बाकी दूसरे समुदाय के लोग हैं। भारत में विकास को ट्विस्ट कर दिया गया है। लोकतांत्रिक संस्थाएं काम नहीं कर पा रही हैं। आप सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। आपको डर है कि अभी कोई आएगा और आप के ऊपर हमला कर देगा। इसलिए वह कुछ भी बोलने से हिचकते हैं, जो चिंता का विषय है। भारत में 85 या 82 प्रतिशत हिंदू आबादी है। लेकिन उनमें से बड़े स्तर के कुछ लोगों के पास ही ताकत और धन सीमित है। उनकी तुलना में दलित, आदिवासी, बढ़ई, लोहार, पल्बंर उतने विकसित नहीं हो पाए, जितना उन्हें होना चाहिए था। इसलिए वहां हिंदू और गैर हिंदुओं के बीच खींचतान नहीं है। बल्कि, लड़ाई वंचित और विशिष्ट लोगों के बीच संघर्ष है। पिछले नौ सालों में धन कुछ लोगों तक ही सीमित हो गया है। भारत में कई करोड़पति हैं, इससे मैं खुश हूं। लेकिन सरकार बड़ी संख्या में लोगों को गरीबी से नहीं उबार पाई।
विज्ञापन
महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ गई है
पित्रोदा ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों को ट्रोल परेशान करते हैं। वह महिलाओं को परेशान करते हैं। वे पत्रकारों को परेशान करते हैं। वे संवाददाताओं को परेशान करते हैं। अब यह सब बर्दाश्त से बाहर, ट्रोल्स को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। पित्रोदा का कहना है कि सरकार में से किसी को सामने आना चाहिए। उन्हें कहना चाहिए कि अगर कोई किसी को बेवजह ट्रोल करता है तो उसे दंडित किया जाएगा। हिंसा काफी बढ़ गई है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ गई है। पित्रोदा का कहना है कि जो उन्हें मानता है वह भ्रष्टाचारी है। वह तानाशाही है। वह आरोपी हैं। वे लोग नफरत को बढ़ाते हैं। पित्रोदा का कहना है कि आप अपनी आवाज उठाएं। आप कैसा महसूस कर रहे हैं, ईमानदारी से बताएं।
विज्ञापन