फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sam Altman accused of physical abuse, sister filed lawsuit, CEO of ChatGPT gave this answer

Sam Altman: सैम ऑल्टमैन पर शारीरिक शोषण का आरोप, बहन ने दायर किया मुकदमा, चैटजीपीटी के सीईओ ने दिया यह जवाब

Wed, 08 Jan 2025 12:47 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Wed, 08 Jan 2025 12:47 PM IST
सार

सैम ऑल्टमैन पर उनकी बहन एन ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। उनकी बहन ने संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया है। एन के आरोपों पर सैम ऑल्टमैन, उनकी मां और उनके भाई ने जवाब दिया है। सैम ऑल्टमैन ने कहा कि आरोपों से हम दुखी हैं और यह पूरी तरह से झूठे हैं।

विज्ञापन
Sam Altman accused of physical abuse, sister filed lawsuit, CEO of ChatGPT gave this answer
सैम ऑल्टमैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन पर उनकी बहन ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। ऑल्टमैन पर आरोप है कि उन्होंने एक दशक तक अपनी बहन एन ऑल्टमैन का शोषण किया। एन ने इसे लेकर संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया है। एन के आरोपों पर सैम ऑल्टमैन, उनकी मां और उनके भाई ने जवाब दिया है। उन्होंने आरोपों का झूठा बताया है। 
विज्ञापन


अदालत में दायर मुकदमे में एन ऑल्टमैन ने आरोप लगाया कि बचपन में मिसौरी में उसका शारीरिक शोषण शुरू हुआ। यह 1990 से 2000 तक चला। उन्होंने दावा किया कि जब वह तीन साल की थी तब से उनका यौन शोषण किया गया और यह उनके नाबालिग रहने तक चलता रहा। तब तक सैम ऑल्टमैन बालिग हो चुके थे। इससे पहले एन ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया पर भी अपने भाई पर आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन

 

इन आरोपों के जवाब में सैम ऑल्टमैन ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि आरोपों से हम दुखी हैं और यह पूरी तरह से झूठे हैं। मेरी बहन ने मुकदमे में जो आरोप लगाए हैं। उसे लेकर मेरा, मेरी मां और मेरे भाई का यह जवाब है। 

सैम ने बयान में यह लिखा
सैम ने एक्स पर एक बयान साझा किया। इसमें लिखा गया है कि हमारा परिवार एनी से प्यार करता है और उसकी भलाई के बारे में बहुत चिंतित है। मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करने वाले परिवार के सदस्य की देखभाल करना अविश्वसनीय रूप से कठिन है। हम जानते हैं कि ऐसे संघर्षों का सामना करने वाले कई परिवार इसे अच्छी तरह समझते हैं।
 
उन्होंने लिखा कि पिछले कई सालों में हमने एनी का समर्थन करने और उसे स्थिरता पाने में मदद करने के लिए कई तरीकों से कोशिश की है। हानिकारक व्यवहारों को बढ़ावा दिए बिना कैसे सहायक बनें, इस पर पेशेवरों की सलाह ली और उसका पालन भी किया। हमारी कोशिशों का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि हमने उसे मासिक वित्तीय सहायता दी। उसके बिलों का सीधे तौर पर भुगतान किया। उसका किराया चुकाया, उसे नौकरी और रोजगार के अवसर खोजने में मदद की। उसकी चिकित्सा सहायता प्राप्त करने का प्रयास किया है। साथ ही एक ट्रस्ट के माध्यम से उसे एक घर खरीदने की पेशकश की है। ताकि उसके पास रहने के लिए एक सुरक्षित जगह हो, लेकिन वह इसे तुरंत बेचने में सक्षम न हो। हमारे दिवंगत पिता की संपत्ति के माध्यम से एनी को मासिक वित्तीय सहायता मिलती है, जिसे हम उसके शेष जीवन तक जारी रखने की उम्मीद करते हैं।

इसके बावजूद एनी हमसे और पैसे की मांग करती रहती है। एनी ने हमारे परिवार और खासकर सैम के बारे में बेहद दुखद और पूरी तरह से झूठे दावे किए हैं। हमने उसकी और अपनी निजता का सम्मान करते हुए सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया न देने का निर्णय लिया। हालांकि उसने अब सैम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है तो हमें लगता है कि हमारे पास इस पर कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।


पिछले कुछ वर्षों में उसने हमारे परिवार के सदस्यों पर हमारे पिता के 401k फंड को अनुचित तरीके से रोकने, उसके वाईफाई को हैक करने और चैटजीपीटी, ट्विटर और अन्य सहित विभिन्न वेबसाइटों से उसे शैडोबैन करने का आरोप लगाया है। उसने जो सबसे बुरा आरोप लगाया है वह यह है कि बचपन में सैम ने उसका यौन शोषण किया था। उसने दूसरों पर भी यौन शोषण के मामलों का दावा किया है। समय के साथ उसके दावे काफी बदल गए हैं। इस मुकदमे में अब उन घटनाओं के आरोप शामिल हैं जहां सैम 18 वर्ष से अधिक का था।

ये सभी दावे पूरी तरह से झूठे हैं। यह हमारे पूरे परिवार के लिए पीड़ादायक हैं। यह विशेष रूप से तब और पीड़ादायक हो जाता है जब वह पारंपरिक रूप से उपचार से इन्कार कर देती है और परिवार के उन सदस्यों पर भड़क जाती है, जो उसकी मदद की कोशिश कर रहे होते हैं। हम सभी से समझदारी और करुणा की अपील करते हैं क्योंकि हम एनी को हर संभव तरीके से समर्थन देना जारी रखते हैं। हम ईमानदारी से उम्मीद करते हैं कि उसे वह स्थिरता और शांति मिले जिसकी उसे तलाश है। 
- कोनी, सैम, मैक्स और जैक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed