फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Salman Rushdie honored at his first in-person public appearance in New York, who lost his one eye

Salman Rushdie: हमले के करीब नौ महीने बाद सामने आए मशहूर लेखक सलमान रुश्दी, अमेरिका में किया गया सम्मान

Fri, 19 May 2023 01:51 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 19 May 2023 01:51 PM IST
सार

रुश्दी ने दर्शकों की तालियों की गूंज के बीच सभी का अभिवादन किया और कहा कि वापस नहीं आने का मेरे पास विकल्प था। लेकिन मुझे वापस आकर अच्छा लग रहा है। मुझे खुशी है कि जिंदगी ने इस तरह मोड़ लिया है।

विज्ञापन
Salman Rushdie honored at his first in-person public appearance in New York, who lost his one eye
लेखक सलमान रुश्दी - फोटो : social media

विस्तार

बुकर पुरस्कार से सम्मानित और भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी करीब नौ महीने बाद सार्वजनिक रूप से सामने आए। दरअसल, पिछले साल अगस्त में रुश्दी पर न्यूयॉर्क में चाकू से हमला किया गया था। हमलावर ने उनकी गर्दन, हाथ और पेट पर चाकू से वार किए थे। इस घटना में उनकी एक आंख की रोशनी भी चली गई। घातक हमले के बाद गुरुवार को पहली बार वह न्यूयॉर्क शहर में पेन अमेरिका के वार्षिक समारोह में शामिल हुए। 

विज्ञापन


करेज अवार्ड से सम्मानित

मैनहट्टन में स्थित अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के 2023 लिटरेरी गाला में शामिल होकर 75 वर्षीय रुश्दी ने सबको चौंका दिया। दरअसल, उनके कार्यक्रम में शामिल होने की किसी भी तरह की कोई घोषणा नहीं की गई थी। इस दौरान, पेन अमेरिका ने भारत में जन्मे लेखक को पेन सेंटेनरी करेज अवार्ड से सम्मानित किया।

विज्ञापन


मुझे खुशी है कि जिंदगी ने इस तरह मोड़ लिया

रुश्दी ने दर्शकों की तालियों की गूंज के बीच सभी का अभिवादन किया और कहा कि वापस नहीं आने का मेरे पास विकल्प था। लेकिन मुझे वापस आकर अच्छा लग रहा है। मुझे खुशी है कि जिंदगी ने इस तरह मोड़ लिया है। उन्होंने कहा कि पेन अमेरिका के साथ मेरा एक लंबा जुड़ाव है। मैं लेखकों के बीच वापस आकर बहुत खुश हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन


चाकू से किया गया था हमला
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पिछले साल एक कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी भाषा के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर हमला किया गया था। रुश्दी पर उस समय हमला किया गया था, जब वह पश्चिमी न्यूयॉर्क में आयोजित एक कार्यक्रम में भाषण देने वाले थे। कार्यक्रम में उनका परिचय कराया जा रहा था कि तभी एक व्यक्ति मंच पर चढ़ा और रुश्दी को घूंसों से वार करने लगा। इसके बाद उसने चाकू से उन पर हमला कर दिया। रुश्दी की गर्दन पर चोट आई है। हमलावर की पहचान न्यू जर्सी निवासी 24 वर्षीय लेबनानी मूल के अमेरिकी नागरिक हादी मातर के रूप में हुई थी।

20 सेकंड में कई वार हमला
बताया जाता है कि हमलावर ने 20 सेकंड में कई वार किए थे। हमले की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता था कि घटना के बाद स्टेज पर काफी खून बिखरा पड़ा दिखाई दिया था। वहां मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया था। बाद में उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। हमला इतने खतरनाक तरीके से किया गया था कि लेखक को अपनी एक आंख की रोशनी खोनी पड़ी। 



आप नहीं होते तो मैं...

मुंबई में एक कश्मीरी परिवार में पैदा हुए रुश्दी ने मंच पर मौजूद लोगों और डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को हमें बढ़ावा नहीं देना चाहिए। हिंसा से हमें नहीं डरना चाहिए। संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर आप लोग नहीं होते, तो मैं निश्चित रूप से आज यहां खड़ा नहीं होता। उस दिन मैं निशाने पर था, लेकिन वे नायक थे। साहस, उस दिन सब उनका था। मैं अपने जीवन के लिए उनका एहसानमंद हूं।

वहीं, पेन अमेरिका ने एक बयान जारी कर कहा कि रुश्दी की वापसी हम सभी के लिए भावनात्मक थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed