फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sadness of distance from Royal family but no option says UK prince Harry

ब्रिटिश राजशाही परिवार से दूरी का दुख लेकिन कोई विकल्प नहीं था: प्रिंस हैरी

Tue, 21 Jan 2020 01:36 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 21 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sadness of distance from Royal family but no option says UK prince Harry
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

ब्रिटिश राजशाही परिवार में वरिष्ठ पद का दर्जा छोड़ने का निर्णय लेने के बाद प्रिंस हैरी ने पहली बार कहा है कि उन्हें शाही उपाधियां छोड़ने का गहरा दुख है। उन्होंने यह भी कहा कि एक शांतिपूर्ण जिंदगी के लिए इसके अलावा कोई अन्य विकल्प भी नहीं था। प्रिंस हैरी ने महारानी एलिजाबेथ और वरिष्ठ विंडसर के साथ एक समझौते में यह फैसला लिया।

विज्ञापन


राजकुमार हैरी ने माना कि वे हमेशा से जनता द्वारा मिलने वाली फंडिंग और आलीशान लाइफस्टाइल छोड़ना चाहते थे। लेकिन शाही परिवार की जिम्मेदारियां छोड़कर दूसरे देश में नई जिंदगी शुरू करने पर उन्हें काफी संकोच हुआ। महारानी ने दो दिन पहले ही एलान किया गया था कि प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने शाही उपाधि ‘हिज/हर रॉयल हाइनेस’ का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा उन्हें सार्वजनिक संपत्ति में भी हिस्सा नहीं मिलेगा। वे किसी भी देश में महारानी एलिजाबेथ के प्रतिनिधि नहीं होंगे। हैरी ने कहा कि कि वे हमेशा से सार्वजनिक फंडिंग पर चलने वाली आलीशान जिंदगी छोड़ना चाहते थे, लेकिन खुद को मिली सैन्य उपाधियां और अफगानिस्तान में ब्रिटिश सैनिकों के साथ काम करने के बाद मिले समर्थन को गंवाकर उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वास की बड़ी छलांग लगा रहे हैं
प्रिंस हैरी ने कहा कि हम विश्वास की बड़ी छलांग लगा रहे हैं। उन्होंने उन सभी लोगों का आभार जताया, जिन्होंने उन्हें इस फैसले की हिम्मत दी। हाल ही में प्रिंस और मेगन ने विंडसर पैलेस स्थित अपने घर के रिनोवेशन में ही 24 लाख पाउंड (करीब 22 करोड़ रु.) लगा दिए थे। इस खर्च  के पैसे भी वे लौटाएंगे।


सेहत से जुड़े उत्पाद बाजार में लाएंगी मेघन
प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल के पास भी हॉलीवुड में अभिनय से कमाई हुई काफी दौलत है। माना जा रहा है कि वह सेहत से जुड़े अपने उत्पादों को बाजार में उतार सकती हैं। जबकि राजकुमार पहले ही करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। हालांकि प्रिंस चार्ल्स अपनी निजी आय से प्रिंस हैरी को आर्थिक मदद देना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed