फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   S Jaishankar US Visit Updates: EAM to meet Marco Rubio in Washington ahead of critical minerals ministerial

Jaishankar US Visit: तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर EAM जयशंकर; रुबियो से मुलाकात और अहम बैठकों में करेंगे शिरकत

Tue, 03 Feb 2026 11:44 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 03 Feb 2026 11:44 AM IST
सार

Jaishankar US Visit: भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अमेरिका की तीन दिन की सरकारी यात्रा पर हैं। वे वॉशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की तरफ से आयोजित दुर्लभ खनिजों से संबंधित मंत्रिस्तरीय बैठक में शामिल होंगे और अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
S Jaishankar US Visit Updates: EAM to meet Marco Rubio in Washington ahead of critical minerals ministerial
विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार को वॉशिंगटन में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका के बीच एक नए व्यापार समझौते की घोषणा की है। जयशंकर 2 से 4 फरवरी तक अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान वह बुधवार को होने वाली पहली क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसकी मेजबानी मार्को रुबियो कर रहे हैं। इस बैठक का मकसद अहम खनिजों (जैसे लिथियम, कोबाल्ट आदि) की सप्लाई चेन को मजबूत और सुरक्षित बनाना है, जो नई तकनीक, आर्थिक मजबूती और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - India-US Trade Deal: 'भारत-ईयू समझौते का पड़ा दबाव', ट्रंप की टैरिफ कटौती पर अमेरिकी अधिकारी का बड़ा बयान
विज्ञापन


व्यापार समझौते से भारत को बड़ा फायदा
इस मुलाकात से ठीक एक दिन पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर बताया कि भारत और अमेरिका के बीच समझौता हुआ है। इसके तहत भारत पर लगने वाला अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इससे भारतीय उत्पादों को अमेरिकी बाजार में बड़ी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने फैसले का किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि 'मेड इन इंडिया उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैरिफ भारत के 1.4 अरब लोगों के लिए अच्छी खबर है। इसके लिए राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद।' उन्होंने यह भी कहा कि दोनों बड़े लोकतंत्र जब साथ काम करते हैं, तो इससे दुनिया को फायदा होता है और शांति-समृद्धि को बढ़ावा मिलता है।

यह भी पढ़ें - US-India Ties: 'यह पहला चरण, अभी बहुत काम बाकी', ट्रेड डील पर पूर्व अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ने जताई खुशी

क्रिटिकल मिनरल्स पर वैश्विक सहयोग
अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, यह पहली क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल बैठक देशों के बीच सहयोग को नई दिशा देगी। इसमें सप्लाई चेन को विविध और भरोसेमंद बनाने पर जोर होगा। इस बैठक में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, मार्को रुबियो समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शुरुआती संबोधन देंगे। अमेरिका और भारत के हालिया संबंध को देखते हुए जयशंकर-रुबियो की यह मुलाकात और नया व्यापार समझौता भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed