फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   S Jaishankar to take part in SCO FMs video conference on COVID-19

विदेश मंत्री जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में लिया हिस्सा, कोरोना संकट पर हुई चर्चा

Wed, 13 May 2020 02:36 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 13 May 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
S Jaishankar to take part in SCO FMs video conference on COVID-19
शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल हुए विदेश मंत्री जयशंकर - फोटो : ANI

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। एससीओ के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की इस बैठक में मुख्य तौर पर कोरोना वायरस से निपटने के मुद्दे पर बातचीत हुई। 

विज्ञापन


विज्ञापन



बता दें कि चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा था कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों के अलावा कोरोना वायरस के खिलाफ आपसी सहयोग पर भी बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा था कि कोविड-19 के मुद्दे पर बातचीत के लिए होने वाली यह एक असाधारण बैठक है। एससीओ के विदेश मंत्रियों की नियमित बैठक नौ और 10 जून को मॉस्को में होनी है। 


वहीं, भारतीय अधिकारियों ने बताया था कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर आठ सदस्य देशों की इस बैठक में शामिल होंगे। भारत और पाकिस्तान को 2017 में इस संगठन का सदस्य बनाया गया था। एससीओ के संस्थापक सदस्यों में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed