{"_id":"614bb0a28ebc3efd0f2cdc62","slug":"s-jaishankar-said-in-g20-meeting-afghanistan-soil-should-not-be-used-for-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र: जी20 बैठक में बोले जयशंकर, कहा- आतंकवाद के लिए न हो अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त राष्ट्र: जी20 बैठक में बोले जयशंकर, कहा- आतंकवाद के लिए न हो अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल
Thu, 23 Sep 2021 04:14 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, संयुक्त राष्ट्र
एएनआई, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 23 Sep 2021 04:14 AM IST
सार
एस जयशंकर ने कहा कि भारत की भागीदारी अफगान लोगों के साथ उसकी ऐतिहासिक मित्रता से प्रेरित होगी।
विज्ञापन
एस जयशंकर मीटिंग के दौरान
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अफगानिस्तान पर जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मानवीय जरूरतों के जवाब में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एक साथ आना चाहिए। और सहायता निर्बाध तरीके से सीधी प्रदान की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि किसी भी तरह से आतंकवाद के लिए अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल नहीं करने देने की तालिबान की प्रतिबद्धता को लागू किया जाना चाहिए। दुनिया एक व्यापक आधार वाली समावेशी प्रक्रिया की अपेक्षा करती है जिसमें अफगान समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व शामिल हो।
विज्ञापन
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने यूएनएससी प्रस्ताव 2593 पर कहा कि यह वैश्विक भावना को दर्शाता है और हमारे दृष्टिकोण का मार्गदर्शन करना जारी रखना चाहिए। भारत की भागीदारी अफगान लोगों के साथ उसकी ऐतिहासिक मित्रता से प्रेरित होगी।
विज्ञापन
क्या है जी 20
जी20 विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के वित्त मंत्रीयों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर्स का एक संगठन है, जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं। जिसका प्रतिनिधित्व यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष और यूरोपीय केंद्रीय बैंक द्वारा किया है।
महात्मा गांधी का जिक्र किया
टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि उपनिवेशवाद और नस्लीय भेदभाव का विरोध करने के लिए, महात्मा गांधी ने सत्याग्रह का हथियार बनाया, जो कि सत्य और अहिंसा है। हथियार के रूप में सत्य और अहिंसा के साथ, उन्होंने भारत को स्वतंत्रता की ओर अग्रसर किया।