फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   s jaishankar discusses Indo-Pacific Ukraine war with his 8 counterparts in Sweden

S Jaishankar: हिंद-प्रशांत क्षेत्र और यूक्रेन युद्ध पर अहम चर्चा, जयशंकर ने विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

Sun, 14 May 2023 02:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 14 May 2023 02:08 PM IST
सार

जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना से मिलकर खुशी हुई। बैस्टिल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा को सफल बनाने को लेकर उनकी तरह उत्साहित हूं। 

विज्ञापन
s jaishankar discusses Indo-Pacific Ukraine war with his 8 counterparts in Sweden
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : PTI

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फ्रांस, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, साइप्रस, लातविया, लिथुआनिया और रोमानिया के अपने समकक्षों के साथ यहां बैठकों के दौरान हिंद-प्रशांत और यूक्रेन युद्ध सहित कई मामलों पर चर्चा की है। जयशंकर ईयू हिंद-प्रशांत मंत्रिस्तरीय मंच (ईआईपीएमएफ) में भाग लेने के लिए स्वीडन की तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार को स्टॉकहोम पहुंचे थे।

विज्ञापन


फ्रांस की विदेश मंत्री से की मुलाकात
ईआईपीएमएफ से अलग शनिवार को एस जयशंकर ने अपने समकक्षों से मुलाकात की। जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना से मिलकर खुशी हुई। बैस्टिल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा को सफल बनाने को लेकर उनकी तरह उत्साहित हूं। हिंद-प्रशांत और जी-20 पर विचारों का आदान-प्रदान किया।'
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के बैस्टिल दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने मोदी को पेरिस में होने वाली परेड में शामिल होने का निमंत्रण भेजा था। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी भी अपने फ्रांसीसी समकक्षों के साथ परेड में भाग लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य नेताओं से भी मिले जयशंकर
जयशंकर ने ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शालेनबर्ग से भी मुलाकात की और कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए। जयशंकर ने ट्वीट किया, 'अपने मित्र और ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री शालेनबर्ग के साथ गर्मजोशी से और सार्थक चर्चा हुई। गतिशीलता और प्रवासन संबंधी समझौतों पर हस्ताक्षर किए। वैश्विक मुद्दों, विशेष रूप से यूक्रेन और हिंद-प्रशांत पर चर्चा की।'

बेल्जियम की विदेश मंत्री हादजा लाहबीब के साथ पहली बैठक में जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों और बहुपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। उन्होंने बुल्गारिया के विदेश मंत्री इवान कोंडोव के साथ भी विचारों का आदान-प्रदान किया और मजबूत होते द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। जयशंकर ने साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस के साथ भी मुलाकात की।

जयशंकर ने लातविया के विदेश मंत्री एडगर्स रिंकेविक्स से भी मुलाकात की और यूक्रेन विवाद के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। जयशंकर ने लिथुआनिया के विदेश मंत्री गेब्रिलस लैंड्सबर्गिस से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, 'लिथुआनिया के विदेश मंत्री लैंड्सबर्गिस के साथ द्विपक्षीय सहयोग और हिंद-प्रशांत पर एक अच्छी बातचीत हुई। जयशंकर ने यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए चलाए गए अभियान ‘ऑपरेशन गंगा’ में सहयोग देने के लिए अपने रोमानियाई समकक्ष बोगदान ऑरेस्कु को धन्यवाद दिया।' जयशंकर बांग्लादेश से स्वीडन पहुंचे हैं, जहां उन्होंने शुक्रवार को छठे हिंद महासागर सम्मेलन को संबोधित किया था।

स्वीडिश समकक्ष से जयशंकर की व्यापक चर्चा
विदेश मंत्री  जयशंकर ने रविवार को अपने स्वीडिश समकक्ष टोबियास बिलस्ट्रॉम के साथ व्यापक चर्चा की और हिंद-प्रशांत, यूरोपीय रणनीतिक स्थिति और वैश्विक अर्थव्यवस्था को जोखिम मुक्त करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। जयशंकर यूरोपीय संघ के हिंद-प्रशांत मंत्रिस्तरीय मंच (ईआईपीएमएफ) में भाग लेने के लिए स्वीडन की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, भारत और स्वीडन के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने पर विदेश मंत्री  के साथ व्यापक चर्चा हुई। द्विपक्षीय सहयोग को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्धता जताई गई। हिंद-प्रशांत, यूरोपीय रणनीतिक स्थिति और वैश्विक अर्थव्यवस्था को जोखिम मुक्त करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। 

विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर की पहली स्वीडन यात्रा है। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और स्वीडन राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 साल मना रहे हैं। स्वीडन वर्तमान में यूरोपीय संघ (ईयू) की परिषद की अध्यक्षता कर रहा है। जयशंकर ने स्वीडन के रक्षा मंत्री पाल जोंसन से भी मुलाकात की और दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा पर विचारों का आदान-प्रदान किया।


ईएफटीए के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मिले पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को ब्रसेल्स में यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, आज ब्रसेल्स में स्विस फेडरल काउंसिलर गाइ पारमेलिन के नेतृत्व में ईएफटीए के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। दोनों पक्षों के साथ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग,
व्यापार को बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed