फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rust Armorer Let Actors Wave Guns, Found Guilty Over Deadly Set Shooting

US: फिल्म की शूटिंग के दौरान सिनेमैटोग्राफर की मौत मामले में फैसला, हथियारों के देखरेख की जिम्मेदार हन्ना दोषी

Thu, 07 Mar 2024 09:44 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 07 Mar 2024 09:44 AM IST
सार

मामला फिल्म 'रस्ट' से जुड़ा हुआ है। साल 2021 में फिल्म की शूटिंग के दौरान गोली चलने से सिनेमैटोग्राफर हलिना हचिन्स की मौत हो गई थी। इसी मामले में हथियारों की आपूर्ति और रखरखाव के लिए जिम्मेदार हन्ना पर सुनवाई चल रही थी।

विज्ञापन
Rust Armorer Let Actors Wave Guns, Found Guilty Over Deadly Set Shooting
Hannah Gutierrez - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'रस्ट' की शूटिंग के दौरान गोली चलने से सिनेमैटोग्राफर की मौत के मामले में अब अदालत ने फैसला सुना दिया है। न्यू मैक्सिको में एक जूरी ने फिल्म के शस्त्रागार, हथियारों की आपूर्ति और रखरखाव के लिए जिम्मेदार हन्ना गुटिरेज-रीड को अनैच्छिक हत्या का दोषी ठहराया है। हन्ना ने ही बंदूक को लोड किया था। 

विज्ञापन


यह है मामला
मामला फिल्म 'रस्ट' से जुड़ा हुआ है। साल 2021 में फिल्म की शूटिंग के दौरान गोली चलने से सिनेमैटोग्राफर हलिना हचिन्स की मौत हो गई थी। इसी को लेकर अब हॉलीवुड अभिनेता एलेक बाल्डविन पर घातक शूटिंग के लिए हत्या का आरोप लगाया गया था। बाल्डविन फिल्म के निर्माता भी थे, जिन्होंने न्यू मैक्सिको में कम बजट वाले वेस्टर्न के लिए रिहर्सल के दौरान कोल्ट .45 पकड़ा हुआ था। आरोप के अनुसार, बाल्डविन ने शूट शुरू होने पर लाइव राउंड जारी किया, जिसमें सिनेमैटोग्राफर हेलिना हचिन्स की मौत हो गई थी और निर्देशक जोएल सूजा घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


हथियार लहराने की अनुमति दी थी
न्यू मैक्सिको में एक जूरी ने बुधवार को करीब दो घंटे सुनवाई की। इस दौरान हन्ना को सिनेमैटोग्राफर हलिना हचिन्स की मौत का दोषी ठहराया गया। बताया जा रहा है कि मामले में 10 दिन सुनवाई चली और पाया कि कैसे गुटिरेज सेट पर लाइव राउंड के इस्तेमाल के लिए जिम्मेदार थी। इतना ही नहीं, अदालत ने यह भी देखा कि कैसे वह कई बार बुनियादी सुरक्षा नियमों का पालन करने में असफल रही थी। बंदूकों को लावारिस छोड़ दिया था। वहीं, बाल्डविन सहित अभिनेताओं को हथियार लहराने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एक गलती नहीं...
अभियोजक कारी मॉरिससे ने बुधवार को जूरी के सामने तर्क दिया कि यह एक ऐसा मामला नहीं है, जहां हन्ना गुटिरेज से एक गलती हुई और गलती से बंदूक में जिंदा कारतूस डाल दिए। बल्कि यह मामला कभी न खत्म होने वाली सुरक्षा विफलताओं के बारे में है, जिसके परिणामस्वरूप एक इंसान की मौत हो गई।

सेट पर गलती से चली थी गोली
 यह घटना सेंटा-फे-फिल्म सेट पर हुई थी। अमेरिकी अभिनेता एलेक बाल्डविन फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे थे। शूटिंग के दौरान बाल्डविन ने प्रॉप गन से गोली चला दी थी, जिससे महिला सिनेमैटोग्राफर की मौत हो गई थी। वहीं इस घटना में फिल्म निर्देशक सूजा भी घायल हो गए थे।

एलेक बाल्डविन का बयान
हादसे के बाद हलिना (सिनेमैटोग्राफर) को तुरंत अल्बुकर्क के न्यू मैक्सिको अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं बाल्डविन इन आरोपों को लगातार नकारते रहे हैं। हादसे के बाद बाल्डविन ने कहा था, 'मैं कभी किसी पर बंदूक नहीं तान सकता और ट्रिगर तो चला ही नहीं सकता।' वहीं, बैलिस्टिक विशेषज्ञों ने उनके दावे को खारिज करते हुए कहा कि किसी और तरीके से बंदूक चल ही नहीं सकती थी। 


हॉलीवुड फिल्मों में होता है असली सामान का इस्तेमाल
हॉलीवुड के ज्यादातर निर्देशक अपनी फिल्म में किसी सीन को शूट करने के लिए असली सामान को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, जिससे परदे पर वह चीज नकली न दिखे। चाहे बात कार की हो या फिर बंदूक की। लेकिन इस असली नकली के चक्कर में एक लोकप्रिय सिनेमैटोग्राफर ने अपनी जान गवा दी। जिस प्रॉप गन से शूटिंग चल रही है थी वह असली ही होती है, लेकिन इसमें बुलेट्स की जगह ब्लैंक कार्टरिज भरा जाता है। हालांकि 'रस्ट' की शूटिंग पर ऐसा क्यों नहीं हुआ, इस लापरवाही की जांच अबतक जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed