फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russians are planning to deploy an estimated 175,000 troops near Ukraine border

अमेरिकी रिपोर्ट: अगले साल की शुरुआत में यूक्रेन पर हमला कर सकता है रूस, 1.75 लाख सैनिकों की तैनाती की आशंका

Sat, 04 Dec 2021 10:08 AM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 04 Dec 2021 10:08 AM IST
सार

रूस यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई करने की फिराक में है और 2022 की शुरुआत में इस हमले को अंजाम दिया जा सकता है। इसके लिए रूस यूक्रेन की सीमा पर 1 लाख 75 हजार सैनिकों को तैनात करने की योजना बना रहा है। बताया जा रहा हैकि इनमें से आधे से ज्यादा सैनिक यूक्रेन की सीमा के पास विभिन्न बिंदुओं पर तैनात हैं।

विज्ञापन
Russians are planning to deploy an estimated 175,000 troops near Ukraine border
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यूक्रेन और रूस की सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। यूक्रेन ने शुक्रवार को दावा किया कि रूस ने सीमा पर 94 हजार से अधिक सैनिकों को तैनात किया है और जनवरी के अंत तक इसमें और इजाफा हो सकता है। दोनों देशों के बीच तनाव पर अमेरिका की भी पैनी नजर है।

विज्ञापन


अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने पता लगाया है कि रूस यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई करने की फिराक में है और इसकी शुरुआत 2022 की शुरुआत में हो सकती है। इसके लिए रूस यूक्रेन की सीमा पर 1 लाख 75 हजार सैनिकों की तैनात करने की योजना बना रहा है। इनमें से आधे से ज्यादा सैनिक यूक्रेन की सीमा के पास विभिन्न बिंदुओं पर तैनात हैं। इस बात की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एपी को नाम न छापने की शर्त पर बताया है। 
विज्ञापन


वहीं, व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा है कि अगर रूस की तरफ से यूक्रेन के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई हुई तो बाइडन प्रशासन इसमें हस्तक्षेप करेगा। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को यूक्रेन पर हमले को लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने कहा, 'हम लंबे समय से रूस की कार्रवाइयों से अवगत हैं और हम इस मामले में पुतिन के साथ लंबी चर्चा करने वाले हैं।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'हम रूस के आक्रमण को रोकने के लिए व्यापक और सार्थक कदम उठा रहे हैं। पुतिन जो करने जा रहे हैं, उससे लोग काफी चिंतित हैं। उनके लिए यह करना बहुत मुश्किल हो जाएगा।'


जानकारी के मुताबिक, व्हाइट हाउस और क्रेमलिन अगले हफ्ते बाइडन और पुतिन के बीच बातचीत कराने की व्यवस्था कर रहे हैं। उधर, पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशकोव ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि आगामी दिनों में पुतिन-बाइडन की बातचीत कराने की व्यवस्था की गई है लेकिन तारीख का एलान तब किया जाएगा जब मॉस्को और वाशिंगटन विवरण को अंतिम रूप दे देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed