फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian Traffic Cop used Golden Toilet seats the Show in Uncovered Police Bribe Scheme

भ्रष्टाचार: सोने का टॉयलेट इस्तेमाल करता था ट्रैफिक पुलिस अधिकारी, छापा मारने गई टीम देखकर रह गई हैरान

Thu, 22 Jul 2021 08:38 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 22 Jul 2021 08:38 PM IST
सार

रूस में एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के यहां जब छापा पड़ा तो जांच अधिकारी कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए। बता दें कि ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने अपना घर किसी राजमहल जैसा बनाकर तैयार किया हुआ था।

विज्ञापन
Russian Traffic Cop used Golden Toilet seats the Show in Uncovered Police Bribe Scheme
सोने की टॉयलेट - फोटो : Telegram@ Alexander Khinshtein

विस्तार

आपने भारत में ये तो सुना होगा कि पुलिस अधिकारी के घर छापा मारने पर करोड़ो की संपत्ती जब्त की गई या बहुमूल्य सोने के आभूषण मिले, लेकिन क्या आप कभी ये सोच सकते हैं कि कोई पुलिस अधिकारी सोने का टॉयलेट और मार्बल की दीवारों का उपयोग कर सकता है। 10 बार सोचने पर भी भरोसा नहीं करेंगे लेकिन यह वाकया सच है। दरअसल रूस में एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के यहां जब छापा पड़ा तो जांच अधिकारी कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए। बता दें कि ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने अपना घर किसी राजमहल जैसा बनाकर तैयार किया हुआ था। इतना ही नहीं अधिकारी के घर में सोने का टॉयलेट और मार्बल की दीवार देखने के बाद तो सबके होश उड़ गए।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने अपने बयान में कहा कि सफोनोव और उनके छह साथियों को अवैध अनाज परिवहन लाइसेंस के बदले कई वर्षों तक रिश्वत में 19 मिलियन रूबल ($ 255,000) प्राप्त करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। सफोनोव अगर दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 8 से 15 साल के बीच जेल हो सकती है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि एक व्यक्ति सफोनोव की हवेली में काम करता था जिसने सफोनोव की हवेली के इंटीरियर की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा कर दी। इसके बाद यह तस्वीर तेजी से वायरल हो गई। वहीं वायरल होने के बाद जांच टीम तक यह तस्वीर पहुंच गई जिसके बाद अधिकारियों द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed