फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian strikes in Ukraine Donetsk kill two, injure one

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के दोनेस्क में रूस ने किया हमला, दो की मौत, एक घायल

Mon, 14 Nov 2022 01:15 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, कीव
एएनआई, कीव Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 14 Nov 2022 01:15 AM IST
सार

दोनेस्क ओब्लास्ट के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने एक बयान में कहा मारियुपोल और वोल्नोवाखा में पीड़ितों की सही संख्या निर्धारित करना वर्तमान में असंभव है।
 

विज्ञापन
Russian strikes in Ukraine Donetsk kill two, injure one
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग का अभी कोई अंत नजर नहीं आ रहा है। कभी लगता है हमले अब शांत हो रहे हैं तभी खबर आती है ताजा हमले में लोग मारे गए। वहीं शनिवार को मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर आई कि दोनेस्क के पूर्वी क्षेत्र में रूसी हमलों में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

विज्ञापन


इससे पहले 12 नवंबर को रूस के हमले में दोनेत्स्क क्षेत्र के बखमुत में दो नागरिकों मौत हो गई थी। इसके अलावा, कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने कब्जे के दौरान दो लोगों के शव मिले थे। दोनेस्क ओब्लास्ट के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने एक बयान में कहा मारियुपोल और वोल्नोवाखा में पीड़ितों की सही संख्या निर्धारित करना वर्तमान में असंभव है।
विज्ञापन


रूस ने कई और इलाकों पर किया कब्जा
इस बीच, रूस ने रविवार को दावा किया कि उसने दोनेस्क में होर्लिव्का शहर या गोरलोवका के पास मेजरस्क गांव पर नियंत्रण कर लिया है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, इस मामले पर यूक्रेन द्वारा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, हालांकि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शनिवार को संबोधन के दौरान देश के पूर्वी प्रांत में भारी रूसी हमलों की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी सैनिक खेरसॉन से पीछे हटे
फरवरी में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से हाल ही में, रूसी सैनिक खेरसॉन से पीछे हट गए और इसके बाद यूक्रेन की सेना ने इस क्षेत्र को वापस अपने हाथ में ले लिया और सेना ने मार्च किया, कई वीडियो इस पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं कि लोग यूक्रेन के लोग अपने सैनिकों का स्वागत कर रहे हैं और उनसे हाथ मिला रहे हैं।


खेरसॉन समेत यूक्रेन के कई ऐसे इलाके में यहां  निवासियों को पानी, बिजली, दवा और भोजन की कमी है और बुनियादी सार्वजनिक सेवाएं एकदम ठप पड़ी हैं। यूक्रेनी अधिकारियों के लिए नई चिंता है क्योंकि यह क्षेत्र युद्ध के कारण दयनीय स्थिति में है। खेरसॉन चार यूक्रेनी क्षेत्रों में से एक था जिस पर सितंबर में रूस ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed