फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russian president vladimir putin sick uncomfortable in meeting big claim in media report

Putin Health: रूसी राष्ट्रपति बीमार हैं! बैठक में पैरों को मरोड़ते-झटकते दिखे पुतिन, मीडिया रिपोर्ट में दावा

Sun, 19 Feb 2023 10:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 19 Feb 2023 10:01 PM IST
सार

वीडियो में पुतिन को अपनी टांगों को बार-बार झटके देते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को यूक्रेनी आंतरिक मामलों के सलाहकार एंटोव गेराशचेंको ने शेयर किया है।

विज्ञापन
russian president vladimir putin sick uncomfortable in meeting big claim in media report
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तबीयत को लेकर अकसर मीडिया में अटकलें लगती रहती हैं। कई बार रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पुतिन किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। अब एक बार फिर एक बार मीडिया में रूसी राष्ट्रपति की तबीयत तो लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।  दरअसल, उनका एक वीड़ियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुतिन को अपने पैरों को मरोड़ते और झटके देते हुए देखा जा सकता है।  इनमें कहा जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है। हाल ही में क्यूबा के एक नेता के साथ बैठक के दौरान पुतिन को घबराहट हुई और उन्हें जोर से कुर्सी पकड़ते देखा गया। इस दौरान उनके हाथों का रंग बदलने का भी दावा किया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स में ये वीडियो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की उनके बेलारूस के समकक्ष अलेक्जेंडर लुकाशेंकों के साथ हुई बैठक के दौरान का बताया जा रहा है। इस वीडियो में पुतिन को अपनी टांगों को बार-बार झटके देते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को यूक्रेनी आंतरिक मामलों के सलाहकार एंटोव गेराशचेंको ने शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि 'लुकाशेंको के साथ वार्ता के दौरान पुतिन के पैरों को देखिए। यह कोई मोर्स कोड है?'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो को कई मीडिया संस्थानों ने भी शेयर किया है। वहीं, एक बार फिर यूजर्स ने रूसी राष्ट्रपति की तबीयत को लेकर चर्चाएं शुरू कर दी हैं। ये पहली बार नहीं है जब रूसी राष्ट्रपति को लेकर इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। बीते साल क्यूबा के नेता मिगुएल डियाज कैनेल वाई बरमूडेज के साथ एक बैठक में पुतिन अचानक असहज हो गए थे। बाद नें दावा किया गया था कि इस दौरान रूसी राष्ट्रपति के हाथ का रंग बैंगनी हो गया था। इतना ही नहीं बैठक में पुतिन लगातार पैर हिला रहे थे। इसे लेकर कहा जा रहा था कि वे किसी गंभीर बीमार के शिकार हैं। 

उससे पहले भी कई रिपोर्ट्स में भी दावा किया गया था कि रूसी राष्ट्रपति किसी गंभीर बीमार के शिकार हैं। वे कई बीमारियों से जूझ रहे हैं और यूक्रेन जंग के बीच उनका स्वास्थ्य और बिगड़ गया है। जंग के तनाव को लेकर उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। यह भी दावा किया गया कि पुतिन को एक घातक बीमारी है, जिसके कारण उनके पाचन तंत्र पर भी असर हो रहा है। वे पिछले कई महीनों से परहेज पर हैं। मीडिया रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया था कि पुतिन को पेटदर्द, घबराहट, खांसी व पार्किंसंस के लक्षण नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed