फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian President Vladimir Putin said on Victory Day action on Ukraine answer against western policies

विजय दिवस: राष्ट्रपति पुतिन बोले- यूक्रेन पर कार्रवाई पश्चिमी नीतियों के विरुद्ध जवाब, हिटलर की तरह यूक्रेन को हराएंगे

Tue, 10 May 2022 06:33 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी,मॉस्को/कीव।
एजेंसी,मॉस्को/कीव। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 10 May 2022 06:33 AM IST
सार

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, हमारा कर्तव्य है कि नाजीवाद के फिर से होने वाले जन्म को रोका जाए। उन्होंने कहा, दुख की बात है कि नाजीवाद एक बार फिर सिर उठा रहा है, हम इसे रोकेंगे।

विज्ञापन
Russian President Vladimir Putin said on Victory Day action on Ukraine answer against western policies
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध के 75वें दिन रूस के ‘विजय दिवस’ पर कहा, यूक्रेनी जंग में हम वैसे ही जीतेंगे जैसे दूसरे विश्व युद्ध में हमने हिटलर की नाजी सेना को जीता था। उन्होंने कहा, यूक्रेन में रूसी कार्रवाई पश्चिमी देशों की नीतियों के खिलाफ एक जवाब है। इस दौरान 11 हजार सैनिकों ने परेड निकाली। जबकि, यूक्रेन में रूसी बल द्वारा बढ़ाए गए हमलों के बीच पुतिन ने विजय दिवस परेड की सलामी ली।

विज्ञापन


बता दें, द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर तत्कालीन सोवियत संघ की जीत की याद में रूस विजय दिवस मनाता है। यह जीत नौ मई को ही मिली थी। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति लाल चौक से भाषण देंगे। उन्होंने कहा, हमारे पूर्वज जिस तरह देश की जमीन को नाजी गंदगी से मुक्त कराने के लिए लड़े थे उसी तरह हमारे सैनिक आज लड़ाई के मैदान में जुटे हैं। जीत हमारी ही होगी।
विज्ञापन


उधर, यूक्रेनी शहरों में रूसी बल ने ‘विजय दिवस’ पर हमले बढ़ा दिए हैं। उसने इस्पात संयंत्र को छोड़कर पूरे मैरियूपोल पर कब्जा कर लिया है। संयंत्र में रूसियों का मुकाबला करने 2,000 यूक्रेनी सैनिक अब भी तैनात हैं। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा, रूस के पास जश्न मनाने की कोई वजह नहीं, वे यूक्रेन को अब तक हरा नहीं पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर सिर उठा रहा नाजीवाद, इसे रोकना रूस की पवित्र जिम्मेदारी
रूसी राष्ट्रपति ने कहा, हमारा कर्तव्य है कि नाजीवाद के फिर से होने वाले जन्म को रोका जाए। उन्होंने कहा, दुख की बात है कि नाजीवाद एक बार फिर सिर उठा रहा है, हम इसे रोकेंगे। पुतिन ने कहा कि यह हमारी पवित्र जिम्मेदारी है कि जिन लोगों को हमने द्वितीय विश्व युद्ध में हराया था, उनके उत्तराधिकारियों को फिर हराएं। उन्होंने रूसियों से बदले की अपील की।

‘आत्मसमर्पण अस्वीकार्य’, रूसी सेना का इस्पात संयंत्र पर धावा
यूक्रेन के आजोव रेजिमेंट के डिप्टी कमांडर कैप्टन स्वीतोस्लाव पालमार ने कहा, हम पर गोलाबारी जारी है। इसी रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट इल्या समोइलेंको ने कहा, आत्मसमर्पण अस्वीकार्य है, क्योंकि हम दुश्मन को ऐसा तोहफा नहीं दे सकते। जबकि रूसी सेना ने मैरियूपोल के इस्पात संयंत्र पर धावा बोल दिया है। यहां नीचे के बंकरों में यूक्रेनी सैनिक मौजूद हैं। यदि इस पर रूस का कब्जा होता है तो पूरे मैरियूपोल पर रूसी सेना का नियंत्रण हो जाएगा।

ब्रिटेन की रूस-बेलारूस पर प्रतिबंध की घोषणा  लंदन। यूक्रेन पर रूसी सेना द्वारा मचाई जा रही तबाही को लेकर ब्रिटेन ने नए आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की है। उसने रूस और बेलारूस के 2 अरब डॉलर के व्यापार को प्रभावित करने का लक्ष्य रखा है। ब्रिटेन सरकार ने कहा, रूस पर पाबंदी के नए पैकेज में हमले दोनों देशों के 2 अरब डॉलर के व्यापार को लक्षित किया है। इसका मकसद पुतिन को कमजोर बनाना है। नए आयात प्रतिबंध में प्लैटिनम और पैलेडियम समेत कई सामान शामिल होंगे। 

nकई यूक्रेनी शहरों में रूसी सेना ने छोड़ीं मिसाइलें
कीव। रूस के विजय दिवस के दौरान रूसी सेना ने यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइलों से हमले किए हैं। खासतौर पर पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन के क्षेत्रों पर ये हमले हुए। इस बीच, जपोरिझिया में मैरियूपोल के स्टील संयंत्र से मुक्त हुए नागरिक पहुंच चुके हैं। लेकिन दोनबास और लुहांस्क क्षेत्रों पर रूसी सेना आक्रामक रही।

  • यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस अब यूक्रेन पर विजय दिवस के लिए हमले और बढ़ाएगा। 
  •  जापान भी जी-7 की तरह रूस से तेल आयात बंद करेगा...टोक्यो। जापानी पीएम फुमिओ किशिदा ने कहा, विकसित अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के गुट जी-7 के समान ही उनका देश भी यूक्रेन पर रूसी हमले के खिलाफ उठाए गए कदम के अनुरूप धीरे-धीरे रूस से तेल के आयात को बंद कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed