फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian President Vladimir Putin awarded Kim Jong Un with a WWII memorial medal

रूस ने किम जोंग को द्वितीय विश्वयुद्ध के स्मृति मेडल से किया सम्मानित

Wed, 06 May 2020 06:22 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 06 May 2020 06:22 AM IST
विज्ञापन
Russian President Vladimir Putin awarded Kim Jong Un with a WWII memorial medal
किम जोंग-उन/व्लादिमीर पुतिन - फोटो : social media

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन को विशेष सम्मान से नवाजा है। नाजी जर्मनी पर जीत की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर पुतिन ने किम को द्वितीय विश्वयुद्ध का स्मृति मेडल प्रदान किया है। प्योंगयांग स्थित रूसी दूतावास ने कहा कि किम को यह सम्मान सोवियत संघ के उन सैनिकों की स्मृति को संरक्षित करने के लिए दिया गया, जिनकी द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उत्तर कोरिया में मौत हुई थी।

विज्ञापन


किम की ओर से उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री सोन-ग्वोन ने रूसी राजदूत अलेक्जेंडर मेत्सेगोरा के हाथों यह मेडल प्राप्त किया। इस दौरान किम मौजूद नहीं थे। समारोह के दौरान दौनों देश के अधिकारी फेस मास्क पहने हुए थे। रूस ने किम को मॉस्को में होने वाली सैन्य परेड के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते नौ मई को होने वाली यह परेड रद्द कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed