फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian President to hold talks with Syrian counterpart today latest news in hindi

Russia: पुतिन और सीरिया के राष्ट्रपति के बीच वार्ता आज, आर्थिक-मानवीय सहयोग समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Wed, 15 Mar 2023 05:39 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, मॉस्को
एएनआई, मॉस्को Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 15 Mar 2023 05:39 AM IST
सार

रूसी मीडिया के मुताबिक टीएएसएस, पुतिन और असद आखिरी बार सितंबर 2021 में मिले थे, जब सीरिया के राष्ट्रपति मॉस्को आए थे। असद अपने रूसी समकक्ष के साथ बातचीत के लिए इससे पहले कई बार मॉस्को जा चुके हैं।

विज्ञापन
Russian President to hold talks with Syrian counterpart today latest news in hindi
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : twitter/KremlinRussia_E

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार को मास्को में अपने सीरियाई समकक्ष बशर असद के साथ वार्ता करेंगे। सीरिया और उसके आसपास की स्थिति के व्यापक समाधान के लिए रूसी-सीरियाई राजनीतिक, व्यापार, आर्थिक, मानवीय सहयोग और विकसित करने के मौजूदा मुद्दों पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन


रूसी मीडिया के मुताबिक टीएएसएस, पुतिन और असद आखिरी बार सितंबर 2021 में मिले थे, जब सीरिया के राष्ट्रपति मॉस्को आए थे। असद अपने रूसी समकक्ष के साथ बातचीत के लिए इससे पहले कई बार मॉस्को जा चुके हैं। इससे पहले दोनों देशों के बीच मई 2018, अक्तूबर 2015 और नवंबर 2017 में वार्ता हुई। इसके अलावा दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने नवंबर 2020 में एक बैठक की और इसी साल फरवरी की शुरुआत में फोन पर बात की।  
विज्ञापन


दो बार सीरिया गए रुसी राष्ट्रपति
पुतिन ने हाल के वर्षों में दो बार दिसंबर 2017 और जनवरी 2020 में असद के साथ बैठक करने के लिए सीरिया गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बशर असद मंगलवार को आधिकारिक यात्रा पर मॉस्को पहुंचे हैं। असद के साथ मंत्रियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed