फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian President Putin to meet his Chinese counterpart Xi on two-day visit to China on May 16

Putin China Visit: चीन दौरे पर जाएंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, रणनीतिक संबंधों समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Tue, 14 May 2024 09:34 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 14 May 2024 09:34 PM IST
सार

Putin China Visit: 16 और 17 मई को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन दौरे पर जाएंगे। इस दौरान पुतिन और शी जिनपिंग के बीच कई व्यापक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। 

विज्ञापन
Russian President Putin to meet his Chinese counterpart Xi on two-day visit to China on May 16
व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को चीन दौरे पर जा रहे हैं। गाजा और यूक्रेन से तनाव के बीच रूसी राष्ट्रपति का एक साल के भीतर दूसरी बार चीन का दौरा होगा। अपने पांचवे कार्यकाल में प्रवेश करने के बाद पुतिन की यह पहली विदेश यात्रा होगी। इस दौरान पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग कई व्यापक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे

विज्ञापन


दो दिन की चीन यात्रा पर पुतिन 
एक रिपोर्ट के अनुसार रूसी राष्ट्रपति 16 मई और 17 मई को चीन के दौरे पर रहेंगे। चीन के राष्ट्रपति शी जिंनपिंग ने भी एक साल पहले मॉस्को की राजकीय यात्रा की थी। खास बात ये है कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों से ठीक पहले मुलाकात हो रही है। बता दें कि अमेरिका ने गाजा के खिलाफ युद्ध में इस्राइल का समर्थन किया है और इस वजह से वॉशिंगटन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग अलग प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


अमेरिका को जवाब देने के विकल्पों पर हो सकती है चर्चा
एक रिपोर्ट के अनुसार पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात के दौरान अमेरिका को जवाब देने के लिए विकल्पों पर चर्चा हो सकती है। बता दें कि यूक्रेन युद्ध के बाद से अमेरिका ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए थे। इस बीच रूस को भी कई देशों को समर्थन मिला था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हाल ही में यूरोप के दौरे से लौटे हैं। चीन और रूस का का अलग अलग देशों और नाटो के साथ विवाद बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटो प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने पिछले महीने चेतावनी दी थी ‘रूस को चीन, ईरान और उत्तर कोरिया से समर्थन मिल रहा है।’ स्टोलटेनबर्ग ने इसे खतरनाक करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed