फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian President pardons the murderer of journalist for participating in ukraine war

Russia: पुतिन की आलोचक पत्रकार के हत्यारे को रूसी राष्ट्रपति ने किया माफ, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 15 Nov 2023 12:59 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 15 Nov 2023 12:59 AM IST
सार

रूस के राष्ट्रपति और क्रेमलिन की आलोचक रहीं खोजी पत्रकार अन्ना पोलितकोवस्काया (48) की सात अक्तूबर 2006 को हत्या हो गई थी। पुलिस ने बताया था कि हत्यारे सर्गेई खड्झिकुरबानोव ने अन्ना को उनके घर के बाहर ही गोलियों से भून दिया था।

विज्ञापन
Russian President pardons the murderer of journalist for participating in ukraine war
रूस के राष्ट्रपति पुतिन - फोटो : Twitter @KremlinRussia_E

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति ने एक हत्यारे को माफ कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हत्यारे ने एक पत्रकार की हत्या की थी लेकिन बाद में यूक्रेन में रूस की तरफ से लड़ने के कारण रूसी राष्ट्रपति ने उसकी सजा को माफ कर दिया।  

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
रूसी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति और क्रेमलिन की आलोचक रहीं खोजी पत्रकार अन्ना पोलितकोवस्काया (48) की सात अक्तूबर 2006 को हत्या हो गई थी। पुलिस ने बताया था कि हत्यारे सर्गेई खड्झिकुरबानोव ने अन्ना को उनके घर के बाहर ही गोलियों से भून दिया था। आरोपी खड्झिकुरबानोव को 10 साल पहले अन्ना की हत्या में शामिल होने के लिए 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट ने खड्झिकुरबानोव सहित तीन अन्य लोगों को सजा सुनाई थी, जिसमें से दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा मिली थी।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के साथ किया अनुबंध
खड्झिकुरबानोव के वकील एलेक्सी मिखालचिक ने हाल में ही बताया कि खडझिकुरबानोव ने अनुबंध के तहत कैदी के रूप में यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान में भाग लिया था। इसलिए उसे माफ कर दिया गया है वह अब रक्षा मंत्रालय के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर कर चुका है, जिसके तहत वह स्वतंत्र सैन्य व्यक्ति के रूप में यूक्रेन में रूस की ओर से युद्ध लड़ता है। हालांकि, वकील ने यह साफ नहीं किया कि खड्झिकुरबानोव ने युद्ध के लिए कब हस्ताक्षर किए और कब पुतिन ने उन्हें माफ कर दिया। बता दें, यूक्रेन के साथ जंग शुरू होने के बाद वैगनर ने कैदियों की भर्ती शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed