फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian plane goes missing in Siberia with at least 17 people on board

टला हादसा: साइबेरिया में लापता हुए रूस के विमान ने की आपात लैंडिंग, खराब हो गया था एक इंजन

Fri, 16 Jul 2021 04:27 PM IST
कुमार संभव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: कुमार संभव Updated Fri, 16 Jul 2021 04:27 PM IST
सार

रूस का एक विमान  साइबेरिया में लापता हो गया था। इस विमान में क्रू मेंबर्स समेत कुल 19 लोग सवार थे। इंजन में खराबी के चलते विमान की आपात लैंडिंग कराई गई।

विज्ञापन
Russian plane goes missing in Siberia with at least 17 people on board
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस में आज (16 जुलाई) एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, रूस का एक विमान साइबेरिया में लापता हो गया था। इस विमान में क्रू मेंबर्स समेत कुल 19 लोग सवार थे। रूसी आपातकालीन मंत्रालय की क्षेत्रीय शाखा ने कहा कि एएन-28 विमान शुक्रवार (16 जुलाई) को पश्चिमी साइबेरिया के टोम्स्क क्षेत्र में लापता हो गया। आपातकालीन कार्यालय ने कहा कि विमान में चार बच्चों समेत कुल 19 लोग सवार थे। हालांकि, कुछ समय बाद विमान का पता लगा लिया गया। 

विज्ञापन


रूस में आपातकालीन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें उस विमान का पता चल गया, जो साइबेरिया में लापता हो गया था। विमान में सवार सभी 19 लोग सुरक्षित हैं। रूसी आपातकालीन मंत्रालय की क्षेत्रीय शाखा ने बताया था कि एएन-28 विमान शुक्रवार को पश्चिमी साइबेरिया के टोम्स्क क्षेत्र में गायब हो गया। विमान के दो इंजनों में से एक के खराब होने के बाद उसे मजबूरन लैंडिंग करनी पड़ी। बता दें कि यह विमान स्थानीय सिला एयरलाइन का था और केड्रोवोय से टोम्स्क शहर जा रहा था।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि एएन-28 सोवियत डिजाइन वाला टर्बोप्रॉप विमान है, जो छोटी दूरी की उड़ान के लिए इस्तेमाल किया जाता है। रूस और कुछ अन्य देशों में कई बजट एयरलाइंस द्वारा इनका इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed