टला हादसा: साइबेरिया में लापता हुए रूस के विमान ने की आपात लैंडिंग, खराब हो गया था एक इंजन
रूस का एक विमान साइबेरिया में लापता हो गया था। इस विमान में क्रू मेंबर्स समेत कुल 19 लोग सवार थे। इंजन में खराबी के चलते विमान की आपात लैंडिंग कराई गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस में आज (16 जुलाई) एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, रूस का एक विमान साइबेरिया में लापता हो गया था। इस विमान में क्रू मेंबर्स समेत कुल 19 लोग सवार थे। रूसी आपातकालीन मंत्रालय की क्षेत्रीय शाखा ने कहा कि एएन-28 विमान शुक्रवार (16 जुलाई) को पश्चिमी साइबेरिया के टोम्स्क क्षेत्र में लापता हो गया। आपातकालीन कार्यालय ने कहा कि विमान में चार बच्चों समेत कुल 19 लोग सवार थे। हालांकि, कुछ समय बाद विमान का पता लगा लिया गया।
रूस में आपातकालीन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें उस विमान का पता चल गया, जो साइबेरिया में लापता हो गया था। विमान में सवार सभी 19 लोग सुरक्षित हैं। रूसी आपातकालीन मंत्रालय की क्षेत्रीय शाखा ने बताया था कि एएन-28 विमान शुक्रवार को पश्चिमी साइबेरिया के टोम्स्क क्षेत्र में गायब हो गया। विमान के दो इंजनों में से एक के खराब होने के बाद उसे मजबूरन लैंडिंग करनी पड़ी। बता दें कि यह विमान स्थानीय सिला एयरलाइन का था और केड्रोवोय से टोम्स्क शहर जा रहा था।
गौरतलब है कि एएन-28 सोवियत डिजाइन वाला टर्बोप्रॉप विमान है, जो छोटी दूरी की उड़ान के लिए इस्तेमाल किया जाता है। रूस और कुछ अन्य देशों में कई बजट एयरलाइंस द्वारा इनका इस्तेमाल किया जाता है।
Russian plane goes missing in Siberia with at least 13 people on board, reports AFP
— ANI (@ANI) July 16, 2021