फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian foreign ministry reaction on Syria civil war statement news in hindi

Syria: गृह युद्ध में फंसे सीरिया को लेकर रूस ने जताई चिंता, कहा- सत्ता हस्तांतरण को राजनीतिक तरीकों से सुलझाएं

Sun, 08 Dec 2024 06:49 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 08 Dec 2024 06:49 PM IST
सार

सीरिया में जारी गृहयुद्ध पर रूस ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस संघर्ष में शामिल सभी पक्षों से हिंसा छोड़ने और शासन संबंधी मुद्दों को राजनीतिक तरीकों से सुलझाने की अपील की। 

विज्ञापन
Russian foreign ministry reaction on Syria civil war statement news in hindi
रूस के विदश मंत्री सर्गेई लावरोव - फोटो : ANI

विस्तार

सीरिया में जारी गृहयुद्ध के बीच बशर अल असद राष्ट्रपति पद और देश छोड़कर चले गए। रूस ने सीरिया में जारी गृहयुद्ध पर चिंता व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि  बशर अल असद और एसएआर  के सशस्त्र संघर्ष में कई प्रतिभागियों के बीच बातचीत में रूस ने हिस्सा नहीं लिया। रूस ने इस संघर्ष में शामिल सभी पक्षों से हिंसा छोड़ने और शासन संबंधी मुद्दों को राजनीतिक तरीकों से सुलझाने की अपील की। 
विज्ञापन


रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, "बशर अल असद और एसएआर  के सशस्त्र संघर्ष में कई प्रतिभागियों के बीच बातचीत के परिणामस्वरूप उन्होंने (बशर अल असद) राष्ट्रपति का पद छोड़ने का फैसला किया और देश छोड़कर चले गए। इस वार्ता में रूस ने हिस्सा नहीं लिया। हम इस संघर्ष में शामिल सभी पक्षों से हिंसा छोड़ने और शासन संबंधी मुद्दों को राजनीतिक तरीकों से सुलझाने की अपील करते हैं। इस मामले में रूस सीरियाई विपक्ष के सभी समूहों के संपर्क में है। हम सीरिया एथनो-कॉन्फेशनल बलों की राय का सम्मान करने का आह्वान करते हैं। इसके साथ ही हम सर्वसम्मति से अपनाए गए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद संकल्प 2254 के आधार पर एक समावेशी राजनीतिक प्रक्रिया स्थापित करने के प्रयासों का समर्थन करते हैं।"
विज्ञापन


बता दें कि सीरिया में 2011 से गृह युद्ध जारी है, जिसमें ईरान ने हमेशा सीरिया का समर्थन किया है और बशर अल-असद की सरकार के अनुरोध पर सैन्य सलाहकार भेजे थे। सीरिया में ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजी) के कई कमांडर मारे गए थे, जिनमें कुछ इस्राइल के हमलों में मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed