फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian Foreign Minister Sergey Lavrov accuses Western politicians of considering 'nuclear war' 

रूसी विदेश मंत्री लावरोव बोले: यूक्रेनी सैन्य ठिकानों पर हमले रहेंगे जारी, हम बातचीत के लिए भी तैयार

Thu, 03 Mar 2022 04:18 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: Amit Mandal Updated Thu, 03 Mar 2022 04:18 PM IST
सार

सर्गेई लावरोव ने बुधवार 2 मार्च को आगाह किया था कि तीसरा विश्वयुद्ध एटमी हथियारों से लड़ा जाएगा और इसमें भारी तबाही होगी।
 

विज्ञापन
Russian Foreign Minister Sergey Lavrov accuses Western politicians of considering 'nuclear war' 
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव - फोटो : twitter

विस्तार

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अपने पुराने बयान से यू-टर्न लेते हुए पश्चिमी देशों पर परमाणु युद्ध की बात कहने का आरोप लगाया। लावरोव ने कहा कि रूस के दिमाग में ऐसी कोई बात नहीं चल रही है। लावरोव ने कहा कि हम यूक्रेन में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते रहेंगे। साथ ही कहा कि हम यूक्रेन से बातचीत को भी तैयार हैं। 

विज्ञापन


लावरोव ने कहा था, तीसरा विश्वयुद्ध एटमी हथियारों से लड़ा जाएगा
सर्गेई लावरोव ने बुधवार 2 मार्च को आगाह किया था कि तीसरा विश्वयुद्ध एटमी हथियारों से लड़ा जाएगा और इसमें भारी तबाही होगी। यही कारण है कि एटमी हथियार हासिल करने की यूक्रेन की योजना पर मॉस्को की जवाबी कार्रवाई बहुत जरूरी है। लावरोव ने दावा किया कि रूस यूक्रेन को एटमी हथियार हासिल नहीं करने देगा।
विज्ञापन


विदेश मंत्री लावरोव ने कहा था कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के नेतृत्व में एटमी हथियार हासिल करने की योजना मूल रूप से पड़ोसी देशों और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा होगी। इसका जवाब देना जरूरी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी इस खतरे को बखूबी समझते हैं। वह एक अनुभवी व्यक्ति हैं और पहले ही कह चुके हैं कि युद्ध प्रतिबंधों का एकमात्र विकल्प हैं। लावरोव की यह टिप्पणी रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले देशों के लिए एक चेतावनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लावरोव ने कहा, रूस प्रतिबंधों को लेकर तैयार था लेकिन उसे उम्मीद नहीं थी कि पश्चिमी देश उसके खिलाड़ियों, पत्रकारों और सांस्कृतिक हस्तियों पर प्रतिबंध लगाएंगे। रूसी राष्ट्रपति ने पश्चिमी देशों के साथ तनाव बढ़ता देख अपनी एटमी बलों को हाई अलर्ट पर कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed