{"_id":"632674bca34854684e0cdf4f","slug":"russian-forces-launched-strikes-on-ukrainian-positions-in-several-parts-of-ukraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine War: रूसी सेना ने कई यूक्रेनी ठिकानों पर किए हमले, परमाणु हथियारों को लेकर बाइडन की पुतिन को चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine War: रूसी सेना ने कई यूक्रेनी ठिकानों पर किए हमले, परमाणु हथियारों को लेकर बाइडन की पुतिन को चेतावनी
Sun, 18 Sep 2022 07:09 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 18 Sep 2022 07:09 AM IST
सार
रिपोर्ट्स में रूस के रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया जा रहा है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के कई ठिकानों पर हमले किए हैं।
विज्ञापन
रूसी सेना के द्वारा यूक्रेन में बमबारी (फाइल)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच इस साल 24 फरवरी को शुरू हुआ युद्ध अब भी थमा नहीं है। युद्ध में नुकसान दोनों पक्ष को पहुंचा है। हाल ही में यूक्रेन की सेना ने दावा किया था कि उसने कई महीनों से रूसी सेना के कब्जे में रहे इजियम शहर पर नियंत्रण पा लिया है। अब खबर है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के कई हिस्सों में हमले किए हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स में रूस के रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया जा रहा है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के कई ठिकानों पर हमला किया है। रूस की ओर से हमले ऐसे समय में तेज किए गए हैं जब हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में सिरकत की है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को यूक्रेन युद्ध में रासायनिक या सामरिक परमाणु हथियारों का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी है। एक न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान बाइडन ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से किसी भी युद्ध का चेहरा बदल देगी।
विज्ञापन