भारत के डिफेंस पैवेलियन में आए रूस के रक्षा मंत्री, कहा- राजनाथ सिंह से मिलने को उत्सुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू शुक्रवार को मॉस्को के बाहर कुबिंका में आयोजित हो रहे एक रक्षा फोरम में भारत के डिफेंस पैविलियन में शिरकत की। यहां रूस में भारतीय राजदूत डीबी वेंकटेश वर्मा ने उनका स्वागत किया। शोइगू ने कहा कि वह अगले सप्ताह मॉस्को में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने के लिए उत्सुक हैं।
Indian Ambassador to Russia DB Venkatesh Varma welcomed Russian Defence Minister Sergey Shoigu at India Defence Pavilion at Kubinka outside Moscow. The Minister said he looked forward to meeting India's Defence Minister Rajnath Singh in Moscow next week: Indian Embassy in Russia pic.twitter.com/rLZUnzg15l
— ANI (@ANI) August 28, 2020विज्ञापन
मास्क भी नहीं पहना, हाथ भी मिलाया
समाचार एजेंसी एएनआई पर आई इस मुलाकात की तस्वीरों में दिख रहा है कि दोनों ने ही मास्क नहीं पहन रखा है। दोनों हाथ मिलाते भी नजर आ रहे हैं। कोरोना वायरस के इस दौर में जब मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को ही महामारी से लड़ने का सबसे बेहतर हथियार बताया जा रहा है, ऐसी लापरवाही वैश्विक मंच पर आलोचना का कारण बन सकती है।
बता दें कि मॉस्को में आर्मी-2020 इंटरनेशनल मिलिट्री एंड टेक्निकल फोरम में भारत ने अपने डिफेंस पैवेलियन भी लगाया है। इसमें भारत ने अपने रक्षा उत्पादन के बारे में जानकारियां दी हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित किए गए इस फोरम की शुरुआत 23 अगस्त को हुई थी। यह 29 अगस्त तक चलेगा। इस फोरम में भारत के साथ-साथ करीब 70 देश शामिल हो रहे हैं। रूस ने इसमें 730 से अधिक हथियार और रक्षा उपकरण प्रदर्शन के लिए रखे हैं।
इससे पहले राजनाथ सिंह जून में रूस के उप प्रधानमंत्री यूरी बोरिसोव से मुलाकात की थी। तब रूस के निमंत्रण पर तीन दिवसीय दौरे पर मॉस्को गए राजनाथ ने कहा था कि रक्षा सहयोग की समीक्षा और विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्योते पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसी साल भारत आने को भी तैयार हैं।