फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian attacks during Easter ceasefire declared by Putin killed 3 in Ukraine's Kherson region

Russia-Ukraine War: ईस्टर युद्धविराम के दौरान रूसी हमलों में मारे गए तीन लोग, खेरसान के गवर्नर का दावा

Mon, 21 Apr 2025 06:04 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 21 Apr 2025 06:04 PM IST
सार

Russia-Ukraine War: तीस घंटे के ईस्टर युद्धविराम के दौरान रूस ने यूक्रेन के खेरसान क्षेत्र पर हमले किए, जिसमें 3 लोगों की मौत और 3 घायल हुए। यूक्रेन ने रूस पर 2,900 से ज्यादा बार युद्धविराम तोड़ने का आरोप लगाया, जबकि रूस ने भी यूक्रेन पर 4,900 बार युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Russian attacks during Easter ceasefire declared by Putin killed 3 in Ukraine's Kherson region
रूस-यूक्रेन संघर्ष - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तीस घंटे के ईस्टर संघर्षविराम के दौरान रूसी हमलों में यूक्रेन के दक्षिणी खेरसान क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हुई। खेरसान के गवर्नर ने सोमवार को यह जानकारी दी। रूस के राष्ट्रपति ने व्लादिमीर पुतिन साप्ताहांत पर युद्धविराम की घोषणा की थी। 

विज्ञापन


गवर्नर ओलेक्जेंटर प्रोकुडि ने टेलीग्राम पर बताया कि कि पिछले चौबीस घंटे में तीन लोग हताहत हुए हैं। साथ ही तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार सुबह एक टेलीग्राम संदेश में बताया कि रूस ने संघर्षविराम का 2,900 से ज्यादा बार उल्लंघन किया  है। उन्होंने बताया कि रूसी सेनाओं ने अग्रिम मोर्चे पर 96 बार हमला किया, यूक्रेनी ठिकानों पर 1,800 से अधिक बार गोलीबारी की और सैकड़ों ड्रोन का इस्तेमाल किया।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'रणनीतिक मुद्दों पर मिलकर काम करें दोनों देश', इस्राइली राष्ट्रपति ने भारत के नए राजदूत का किया स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की ने कहा, यूक्रेन की कार्रवाई आईने जैसी होगी। हम चुप्पी का जवाब चुप्पी से देंगे और अपनी सुरक्षा के लिए रूस के हमलों का जवाब देंगे। काम शब्दों से ज्यादा बोलता है। 

पुतिन ने शनिवार को घोणषा की थी कि वह मानवीय कारणों से ईस्टर के मौके पर युद्धविराम की घोषणा कर रहा है। वहीं, यूक्रेन ने कहा था कि अगर वास्तव में संघर्षविराम लागू हुआ है, तो वह उसका पान करेगा। हालांकि, यूक्रेन ने युद्धविराम को लेकर रूस की मंशा पर सवाल उठाए थे। दोनों पक्षों ने थोड़ी ही देर में एक-दूसरे पर संघर्षविराम को तोड़ने के आरोप लगाए। यह संघर्षविराम ईस्टर संडे की मध्यरात्रि (स्थानीय समायानुसार रात नौ बजे) पर समाप्त हो गया। 

ये भी पढ़ें: Pope Francis: जानिए कौन थे पोप फ्रांसिस, जिनके निधन से शोक में डूबे डेढ़ अरब कैथोलिक ईसाई


यूक्रेनी वायुसेना ने बताया, रविवार रात से सोमवार तक रूसी सेनाओं ने खेरसान और मायकोलाइव क्षेत्रों पर तीन मिसाइलें दागीं और यूक्रेन के अन्य हिस्सों पर 96 ‘शहीद’ ड्रोन छोड़े। उसने कहा कि 42 ड्रोन मार गिराए गए, जबकि 47 ड्रोन उड़ान के दौरान ही गिरा दिए गए। 

गवर्नर सर्ही लाइसाक ने बताया, निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में रूसी ड्रोन हमलों से एक इमारत और एक खाद्य उद्योग प्रतिष्ठान में आग लग गई। उन्होंने कहा कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ। वहीं, गवर्नर इहोर तबुरेत्स ने बताया कि चेरकासी क्षेत्र में एक ढांचे पर हमला हुआ।

रूस की सेना ने फिर शुरू किया विशेष सैन्य अभियान: रूसी रक्षा मंत्रालय
रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि रूसी सेना ने संघर्षविराम का पूरी तरह पालन किया और वह पहले से कब्ज़ा की गई जगहों पर ही बनी रही। मंत्रालय ने यूक्रेन पर 4,900 बार संघर्षविराम तोड़ने का आरोप लगाया। मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान 6 हमले, 1404 बार तोपों और रॉकेट लॉन्चर से गोलाबारी और 3,316 ड्रोन हमले किए गए। इसने आगे कहा कि संघर्षविराम समाप्त होने के बाद रूस की सेना ने ‘विशेष सैन्य अभियान’ फिर से शुरू कर दिया है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed