फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia will take Ukraine, Donald Trump (firmly) asserts. Then, explains ‘deal’

Russia-Ukraine: ट्रंप बोले- मैं राष्ट्रपति होता तो एक दिन में खत्म हो जाता रूस-यूक्रेन युद्ध, ये डील भी बताई

Mon, 13 Mar 2023 10:59 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 13 Mar 2023 10:59 AM IST
सार

ट्रंप एक रेडियो शो में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, 'मत भूलो, बुश के रहते उन्होंने जॉर्जिया पर कब्जा कर लिया। ओबामा के रहते उन्होंने क्रीमिया पर कब्जा कर लिया और बाइडेन के रहते वे सब कुछ ले रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वे सब कुछ लेने जा रहे हैं। पूरी तरह से। वे पूरे एनचिलाडा ले रहे हैं। वे सबकुछ लिए जा रहे हैं। मुझे तो यही दिखता है।'

विज्ञापन
Russia will take Ukraine, Donald Trump (firmly) asserts. Then, explains ‘deal’
डोनाल्ड ट्रंप(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर वह सत्ता में होते तो ये युद्ध एक दिन में ही खत्म करवा देते। ट्रंप ने कहा कि इसके लिए वह एक डील करवाते। जिसमें यूक्रेन के कुछ हिस्सों पर रूस का कब्जा करवा देते। इससे युद्ध नहीं होता। ट्रंप ने कहा कि ये 'सबसे खराब' स्थिति होती। ट्रंप ने कहा कि अगर वो अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो व्लादिमीर पुतिन कभी भी आक्रमण शुरू नहीं करते। 
विज्ञापन


ट्रंप एक रेडियो शो में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, 'मत भूलो, बुश के रहते उन्होंने जॉर्जिया पर कब्जा कर लिया। ओबामा के रहते उन्होंने क्रीमिया पर कब्जा कर लिया और बाइडेन के रहते वे सब कुछ ले रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वे सब कुछ लेने जा रहे हैं। पूरी तरह से। वे पूरे एनचिलाडा ले रहे हैं। वे सबकुछ लिए जा रहे हैं। मुझे तो यही दिखता है।' 
विज्ञापन


ट्रंप ने और क्या कहा? 
डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्ज बुश, बराक ओबामा और अब जो बाइडेन के कार्यकाल में रूस की ओर से यूक्रेन पर किए गए कब्जे का उदाहरण देते हुए खुद का भी जिक्र किया। बोले, इन लोगों के समय रूस ने एक-एक करके यूक्रेन को ले लिया लेकिन मेरे राष्ट्रपति रहते हुए उन्होंने यूक्रेन का क्या लिया? कुछ नहीं... पहली बार ऐसा हुआ। लंबे समय बाद ये हुआ था। वह (राष्ट्रपति पुतिन) मुझे समझ गए थे। इसलिए उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने आगे कहा, 'अगर मैं राष्ट्रपति रहता तो ये युद्ध एक दिन से अधिक नहीं चलता। मैं दोनों के बीच एक सौदा कराता। मैं बातचीत कर सकता था। भले ही ऐसा सबसे खराब स्थिति होता, लेकिन मैं यूक्रेन के कुछ ऐसे क्षेत्र पर रूस का कब्जा करवाने की डील कराता, जहां के लोग सिर्फ रूसी भाषा बोलते हैं। लेकिन अभी क्या हो रहा है? अब रूस पूरे यूक्रेन को टुकड़ों में लिए जा रहा है।' 


अगले साल अमेरिका में है राष्ट्रपति चुनाव
बता दें कि अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे है। ट्रंप फिर से इस चुनाव में अपनी दावेदारी ठोक चुके हैं। उनके अलावा मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी चुनाव लड़ने का एलान किया है। इसके अलावा दो भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक भी इस लड़ाई में आगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed