फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia uses gas pipeline to strike at Ukrainian troops from rear in Kursk

Russia-Ukraine War: रूसी बलों ने गैस पाइपलाइन का इस्तेमाल कर यूक्रेनी सैनिकों पर किया हमला, संघर्ष जारी

Sun, 09 Mar 2025 05:29 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 09 Mar 2025 05:29 PM IST
सार

Russia-Ukraine War: रूस की विशेष सेनाओं ने कुर्स्क क्षेत्र में एक गैस पाइपलाइन का इस्तेमाल कर यूक्रेनी सैनिकों पर पीछे से हमला किया। यूक्रेनी सैनिक कुर्स्क में 50,000 से ज्यादा सैनिकों के हमलों का सामना कर रहे हैं, जिसमें उत्तर कोरिया के सैनिक भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Russia uses gas pipeline to strike at Ukrainian troops from rear in Kursk
रूस-यूक्रेन संघर्ष - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रूसी सैनिक कुर्स्क क्षेत्र में एक गैस पाइपलाइन के अंदर कई किलोमीटर तक घुसकर यूक्रेनी सैनिकों पर पीछे से हमला किया। रूस के सैनिक अपनी सीमा के अंदर उन हिस्सों पर फिर से नियंत्रण हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनको यूक्रेन ने एक चौंकाने वाले हमले के बाद अपने कब्जे में ले लिया था। 

विज्ञापन


यूक्रेनी सैनिकों ने पिछले साल अगस्त में कुर्स्क पर हमला किया था, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद रूस पर सबसे बड़ा हमला था। कुछ ही महीनों में यूक्रेनी सैनिकों ने एक हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा हासिल कर लिया था, जिसमें रणनीतिक सीमा शहर सुडजा भी शामिल था और सैकड़ों रूसी सैनिकों को बंदी बना लिया था। 
विज्ञापन


यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, इस अभियान का मकसद भविष्य में शांति वार्ता में अपनी स्थिति मजबूत बनाना था और रूस को पूर्वी यूक्रेनी से अपने सैनिकों को हटाकर वापस उनकी सीमा में भेजने के लिए मजबूर करना था। लेकिन अब यूक्रेनी सैनिक कुर्स्क में रूस के 50 हजार से अधिक सैनिकों के हमलों का लगातार सामना कर रहे हैं। इनमें उत्तर कोरिया के सैनिक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कीव के जनरल स्टाफ ने शनिवार को पुष्टि की कि रूस के विशेष बलों ने गैस पाइपलाइन का इस्तेमाल किया और सुडजा के पास अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए पाइपलाइन का रास्ता अपनाया। यूक्रेनी सेना ने कहा कि इन सैनिकों का समय रहते पता लगा लिया गया था और यूक्रेनी सेना ने रॉकेट और तोपों से जवाब दिया। जनरल स्टाफ ने आगे कहा, अब रूसी विशेष बलों का पता लगा लिया गया है, उन्हें रोका जा रहा है। सुडजा में दुश्मन को बहुत नुकसान होगा। 

 
सुडजा करीब पांच हजार निवासियों वाला एक छोटा सा शहर है। सुडजा करीब पांच हजार निवासियों वाला एक छोटा सा शहर है। यूक्रेन पर आक्रमण से पहले यह शह गैस को भेजने और मापने का एक अहम केंद्र था। यह पाइपलाइन से रूस की प्राकृतिक गैस को यूरोप भेजने का महत्वपूर्ण रास्ता था और यूक्रेनी क्षेत्र से होकर गुजरता था। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed