Ukraine: 'हेडलाइन के पीछे न भागे, खबरों की जांच करें', रूसी हमलों के बीच जेलेंस्की का नागरिकों से अनुरोध
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रक्षात्मक लड़ाइयां जारी है। कुछ ऐसे गांव हैं, जो ग्रे-जोन से युद्ध क्षेत्र में बदल गए। इन क्षेत्रों में रूस पैर जमाने की कोशिश कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेलेंस्की ने जारी किया वीडियो
जेलेंस्की ने वीडियो जारी कर रूसी हमलों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस वीडियो में कहा, "आज का मुख्य मुद्दा रूसी अभियानों को लेकर हमारी प्रतिक्रिया है। दिन भर कमांडर इन चीफ, खुफिया विभाग और आंतरिक मंत्रालय से रिपोर्टें आती रहीं।" उन्होंने आगे बताया कि खार्किव क्षेत्र में विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है, जहां रूस अपना पैर फैलाने की कोशिश कर रहा है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, "सीमावर्ती क्षेत्रों में रक्षात्मक लड़ाइयां जारी है। कछ ऐसे गांव हैं, जो ग्रे-जोन से युद्ध क्षेत्र में बदल गए। इन क्षेत्रों में रूस पैर जमाने की कोशिश कर रहा है।" जेलेंस्की ने इस दौरान यूक्रेनी सेना का धन्यवाद किया। उन्होंने आगे बताया कि वोवचांस्क के बाहरी इलाकों में स्थिति बहुत खराब है। इस क्षेत्र में रूस लगातार हमले कर रहा है।
Defensive operations and fierce battles are taking place in the Kharkiv region along a significant border strip. Some villages have effectively turned from a grey zone to a war zone. Occupiers are attempting to seize control of some of them while using others to advance.
I am… pic.twitter.com/jvz75ARUtB — Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) May 12, 2024
जेलेंस्की ने कहा, "अब सबकुछ इस बात पर निर्भर करता है कि आप युद्ध में क्या करने में सक्षम हैं? क्या आप इन हमलों का सामना कर सकते हैं, ताकि बाकी सब भी यही कर सकें। हम अन्य क्षेत्रों पर भी ध्यान दे रहे हैं, जिसमें डोनेटस्क क्षेत्र भी शामिल है। यहां की स्थिति भी गंभीर है। खार्किग क्षेत्र में हमला करने का उद्देश्य हमारी सेना को पीछे धकेलना है।"
नागरिकों से किया अनुरोध
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नागरिकों से अनुरोध करते हुए कहा कि इस समय भावनाओं में न बहें। हर खबर की दोबारा जांच करे और हेडलाइन के पीछे न भागें। यूक्रेनी सेना पर भरोसा रखें, क्योंकि सेना को मालूम है कि उन्हें इस स्थिति में क्या करना चाहिए। हम अपने सहयोगियों के साथ भी मिलकर काम कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीमा पार से ताजा हमलों के बीच नौ गांव पर कब्जा करने के रूस के इस कदम के बाद यूक्रेन ने चेतावनी दी। यूक्रेन ने बताया कि उत्तरी खार्किव क्षेत्र में स्थिति गंभीर हो चुकी है। रविवार को रूस ने बताया कि उसने यूक्रेन के नौ गांवों पर कब्जा कर लिया है। इस पर यूक्रेन ने कहा कि लड़ाई जारी है और वह हमलों को नाकाम कर रहा है।