फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War Vladimir Putin orders his Government to show Military Campaign documentary in cinema halls

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर हुए हमलों के वीडियो को डॉक्यूमेंट्री के तौर पर दिखाएगा रूस, पुतिन ने दिया आदेश

Wed, 04 Jan 2023 08:36 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 04 Jan 2023 08:36 AM IST
सार

क्रेमलिन ने एक बयान जारी कर कहा है कि रूस के संस्कृति मंत्रालय को एक फरवरी तक इस आदेश को लागू करना होगा। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War Vladimir Putin orders his Government to show Military Campaign documentary in cinema halls
व्लादिमीर पुतिन ने दिया यूक्रेन युद्ध पर डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित करने का आदेश। - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को 10 महीने से ज्यादा हो चुके हैं। इस बीच कई रिपोर्ट्स में दावा किया है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के अलग-अलग क्षेत्रों में आम नागरिकों के साथ क्रूरता दिखाई। इनमें बूचा से लेकर मारियूपोल तक भीषण रॉकेट हमले और इनमें मारे गए यूक्रेनी नागरिकों की सामूहिक कब्रों के मिलने की बातें सामने आई हैं। इस बीच अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने अफसरों को आदेश दिया है कि वे यूक्रेन के खिलाफ किए गए हमलों की डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की सीरीज को देश के सिनेमा में प्रदर्शित करना शुरू करें। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पुतिन ने आदेश दिया है कि यूक्रेन में रूस ने जिस तरह से जंग छेड़ी है, उसे सिनेमा हॉल में आम नागरिकों को दिखाया जाए, ताकि लोगों को रूसी शासन की 'नव-नाजी' (Neo Nazi) विचारधारा के खिलाफ लड़ाई के बारे में पता चल सके। क्रेमलिन ने एक बयान जारी कर कहा है कि रूस के संस्कृति मंत्रालय को एक फरवरी तक इस आदेश को लागू करना होगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुतिन ने पिछले साल ही यूक्रेन में सैन्य टुकड़ियों को भेजने का फैसला किया था। रूसी राष्ट्रपति ने तब राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा था कि यूक्रेन का असैन्यीकरण जरूरी है। अब एक साल बाद यूक्रेन में रूस की सीमित उपलब्धियों के बीच पुतिन ने रक्षा मंत्रालय को आदेश दिया है कि वह उन रूसी फिल्म निर्माताओं की मदद करें, जो यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमलों पर डॉक्यूमेंट्री बनाने को तैयार हों। आदेश में कहा गया है कि फिल्म निर्माताओं को यूक्रेन में रूस के सफल सैन्य अभियानों और उन्हें अंजाम देने वाले सैनिकों की बहादुरी को प्रदर्शित करना होगा। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को यह काम पूरा करने के लिए एक मार्च तक का समय दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़े जाने के बाद से ही अधिकतर रूसी चैनलों और मीडिया संस्थानों ने पुतिन के सैन्य अभियान के समर्थन में प्रसारण शुरू किए हैं। वहीं, स्वतंत्र मीडिया चैनलों को या तो बंद कर दिया गया है या उनकी फंडिंग रोक दी गई है। इस बीच कई पत्रकारों ने भी रूस छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed