फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia ukraine war ukraine loses control over snake island in black sea ukrainian border guards or soldiers on snake island of ukraine being killed in a strike, what is snake island’s strategic importance

Russia Ukraine War: यूक्रेन का स्नेक द्वीप क्या है? जहां युद्धपोत पर मौजूद जवानों ने सरेंडर करने के बजाए गोली खा ली

Fri, 25 Feb 2022 07:02 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Fri, 25 Feb 2022 07:02 PM IST
सार

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोल्दिमीर जेलेंस्की ने पिछले साल मीडिया से बात करने के लिए इस द्वीप का चयन किया था। उन्होंने कहा था ‘यह द्वीप  हमारे क्षेत्र के बाकी हिस्सों की तरह, यूक्रेनी भूमि है और हम अपनी पूरी ताकत से इसकी रक्षा करेंगे।’

विज्ञापन
russia ukraine war ukraine loses control over snake island in black sea  ukrainian border guards or soldiers on snake island of ukraine being killed in a strike, what is snake island’s strategic importance
स्नेक आइलैंड के जवान - फोटो : Social Media

विस्तार

यूक्रेन पर हमले के बाद रूसी सेना तेजी से आगे बढ़ रही है। हमले के दूसरे दिन रूस ने कीव के सैन्य एयरबेस और चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट के बाद स्नेक द्वीप को अपने कब्जे में ले लिया है। जहां से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। यहां कब्जा करने पहुंचे रूसी सैनिकों ने जब वहां सुरक्षा के लिए तैनात युद्धपोत पर गार्ड्स को देखा तो उन्हें सरेंडर करने को कहा। उन गार्ड्स ने अपने आत्मसम्मान की रक्षा करते हुए सरेंडर करने के बजाए रूसी सैनिकों की गोली खाना मंजूर किया।
विज्ञापन


यूक्रेन ने अपने इन जवानों को सलाम करते हुए उन्हें हीरो ऑफ यूक्रेन का सम्मान दिया है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया है कि रूस ने यूक्रेन के इस द्वीप पर कब्जा कर लिया है। वहां मौजूद 13 बॉर्डर गार्ड्स को मार दिया गया है।
विज्ञापन


कहां है स्नेक आइलैंड?
इसे सर्पेंट आइलैंड भी कहा जाता है। यह यूक्रेन के काला सागर तट से लगभग 35 किमी दूर डेन्यूब डेल्टा के पास स्थित है। यह यूक्रेनी शहर, विलकोव के तट से लगभग 30 मील की दूरी पर और क्रीमिया से लगभग 185 मील पश्चिम में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन के लिए इसका महत्व क्या था?
वैसे तो स्नेक आइलैंड का कुल क्षेत्र एक वर्ग मील के दसवें हिस्से से भी कम है, लेकिन यूक्रेन के काला सागर के कोने में होने से समुद्री सुरक्षा के लिहाज से यह यूक्रेन के लिए अहम था।स्नेक आइलैंड यूक्रेन के समुद्री क्षेत्रीय दावों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता था।

2014 में क्रीमिया पर रूसी कब्जे ने पहले ही मास्को को काला सागर के बड़े क्षेत्रों पर हावी होने का मौका दे दिया जिस पर यूक्रेन का अधिकार है। यूक्रेन स्नेक आइलैंड के रणनीतिक महत्व को समझता था इसलिए उसे हमेशा इस द्वीप पर रूसी हमले की आशंका रही।

russia ukraine war ukraine loses control over snake island in black sea  ukrainian border guards or soldiers on snake island of ukraine being killed in a strike, what is snake island’s strategic importance
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेंस्की। - फोटो : Social Media
यही वजह थी कि बीते साल कीव में क्रीमिया प्लेटफॉर्म शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति  वोल्दिमीर जेलेंस्की ने इस शिखर सम्मेलन को चर्चा में लाने के लिए यूक्रेनी मीडिया को इंटरव्यू देने के लिए स्नेक आइलैंड को ही चुना था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पूछे जाने पर कि उन्होंने यह स्थान क्यों चुना, जेलेंस्की ने जवाब दिया ‘मीडिया से बात करने के लिए लिए स्नेक आइलैंड का चयन अत्यधिक प्रतीकात्मक था। उन्होंने कहा था कि हम जानते हैं कि काला सागर में रूस की दिलचस्पी है, लेकिन यह द्वीप, हमारे क्षेत्र के बाकी हिस्सों की तरह, यूक्रेनी भूमि है और हम अपनी पूरी ताकत से इसकी रक्षा करेंगे।’

सुरक्षा मजबूत करने के लिए यूक्रेन ने कई कदम उठाए थे
यूक्रेन ने इस द्वीप की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए थे। दूसरी तरफ यूक्रेन को भी काला सागर में अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय समर्थन की तत्काल आवश्यकता थी। इसी वजह से 2021 के जून और जुलाई  में नाटो के वार्षिक समुद्री हवा अभ्यास के दौरान कई अभ्यास यहां भी हुए थे। स्नेक आइलैंड को लेकर किए जा रहे यूक्रेन के ये सभी प्रयास उसकी असुरक्षा थी क्योंकि उसे मास्को के हाइब्रिड युद्ध का अगला निशाना बनने का इशारा मिल रहा था। 

अब क्या?
यह द्वीप यूक्रेनी बंदरगाह शहरों ओडेसा, मायकोलाइव और खेरसॉन के लिए काला सागर शिपिंग गलियारे की सुरक्षा में मदद करता है। यह काला सागर यूक्रेन तक अनाज और धातुओं के निर्यात के साथ-साथ चीन से उपभोक्ता वस्तुओं के आयात के लिए महत्वपूर्ण है। यूक्रेन को अर्थव्यवस्था को चलाने में इसका बहुत बड़ा योगदान है। इस द्वीप पर रूसी कब्जे के बाद यूक्रेनी अर्थव्यवस्था तेजी से संकट में पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed