फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: Russia and Ukraine couple managed to reach Hungary completed a difficult journey in five days

Russia ukraine War: हंगरी पहुंचने में कामयाब रहा रूस और यूक्रेन का प्रेमी जोड़ा, पांच दिनों में पूरी की कठिन यात्रा

Fri, 04 Mar 2022 01:31 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बुडापेस्ट।
एजेंसी, बुडापेस्ट। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Mar 2022 01:31 AM IST
सार

हमले के दौरान दोनों को कई बार लगा कि वे अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाएंगे लेकिन अंतत: उन्होंने सफलता पाई। यूक्रेनी सीमा के पास जहोनी बॉर्डर क्रॉसिंग पर बुडापेस्ट के लिए ट्रेन टिकट की कतार में खड़े इस युवा जोड़े ने एक-दूसरे को खुशी से चूम लिया।

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Russia and Ukraine couple managed to reach Hungary completed a difficult journey in five days
रूस-यूक्रेन के झंडे में लिपटा युगल। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक तरफ यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद यूक्रेनियों में रूसियों के प्रति नफरत का भाव दिखाई दे रहा है और दूसरी तरफ एक रूसी युवा ने यूक्रेनी युवती को लेकर भीषण बमबारी में हंगरी पहुंचने में कामयाबी पाई। रूस के सॉफ्टवेयर इंजीनियर मिखाइल ल्यूब्लिन ने अपनी यूक्रेनी प्रेमिका के साथ कीव से हंगरी की यात्रा पांच दिनों तक ट्रेनों और बसों में बड़ी कठिनाई के साथ पूरी की।

विज्ञापन


इस हमले के दौरान दोनों को कई बार लगा कि वे अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाएंगे लेकिन अंतत: उन्होंने सफलता पाई। यूक्रेनी सीमा के पास जहोनी बॉर्डर क्रॉसिंग पर बुडापेस्ट के लिए ट्रेन टिकट की कतार में खड़े इस युवा जोड़े ने एक-दूसरे को खुशी से चूम लिया। ल्यूब्लिन कहते हैं, यहां मौजूद अन्य सभी लोगों के उलट मैं रूस से हूं और पिछले एक साल से यूक्रेन में रह रहा था। इस रूसी युवा ने मौजूदा हमले को पागलपन बताया कहा कि रूस इसके लिए कई सालों तक कीमत चुकाएगा। ल्यूब्लिन ने कहा रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। प्रेमिका ने सुरक्षा कारणों से अपना नाम नहीं बताया।
विज्ञापन


उम्मीद है, यूक्रेन अपनी जमीन पर टिका रहेगा
ल्यूब्लिन और उनकी प्रेमिका कहते हैं कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि वे हंगरी पहुंच गए हैं। उनकी यात्रा के हर दिन बमबारी और गोलीबारी आम बात रही। अपनी आंखों के सामने उन्होंने कई मिसाइल हमले देखे। ल्यूब्लिन ने कहा, यह अब बहुत मुश्किल होने वाला है, लेकिन उम्मीदें अभी भी खत्म नहीं हुई हैं। उम्मीद है कि यूक्रेन खड़ा रहेगा और अपनी जमीन पर टिका रहेगा। दया और सच्चाई की जीत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed