फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War News These Country Ready to Take Risk to Help Zelensky’s Army, Will Send Fighter Jets

Russia-Ukraine War: रूस की चेतावनी के बाद यूक्रेन की मदद के लिए जोखिम उठाएगा ये देश, भेजेगा फाइटर जेट्स

Fri, 17 Mar 2023 10:12 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 17 Mar 2023 10:12 AM IST
सार

जहां ज्यादातर पश्चिमी देश यूक्रेन को सीधे तौर पर लड़ाकू विमान न देने की बात कहते रहे हैं, वहीं पोलैंड नाटो में शामिल इस देश ने कीव को फाइटर जेट देने का वादा किया है। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War News These Country Ready to Take Risk to Help Zelensky’s Army, Will Send Fighter Jets
मिग-29 विमान - फोटो : विकीपीडिया

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए एक साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है। पुतिन की सेना के खिलाफ यूक्रेनी सेना की मदद के लिए अमेरिका समेत कई पश्चिमी देश लगातार आर्थिक और सैन्य मदद भेज रहे हैं। इसके बावजूद अपनी हवाई क्षमताओं के चलते रूस ने युद्धक्षेत्र में यूक्रेन पर बढ़त बना रखी है। पश्चिमी देश भी अब तक यूक्रेन को हवाई क्षेत्र में रूस से भिड़ने के लिए अहम फाइटर जेट्स मुहैया नहीं करा पाए हैं। हालांकि, अब यूक्रेन के पड़ोसी देश ने जेलेंस्की की सेना की मदद के लिए अपने फाइटर जेट्स मुहैया कराने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


यह देश है पोलैंड, जो कि यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से से सटा हुआ है। पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा ने कहा है कि आने वाले दिनों में वे यूक्रेन को सोवियत काल के मिग फाइटर जेट्स मुहैया कराएंगे। मजेदार बात यह है कि जहां ज्यादातर पश्चिमी देश यूक्रेन को सीधे तौर पर लड़ाकू विमान न देने की बात कहते रहे हैं, वहीं पोलैंड नाटो से जुड़ा पहला ऐसा देश है, जिसने फाइटर जेट देने का वादा किया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि फिलहाल पोलैंड चार मिग फाइटर जेट्स यूक्रेन को देगा। इस फैसले पर पोलैंड की डिप्टी स्पीकर ओलेना कोंद्रात्युक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही बाकी देश भी पोलैंड से सीख लेते हुए यूक्रेन को अपनी सुरक्षा के लिए लड़ाकू विमान मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed