फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: many killed after Moscow targets Kyiv with mass drone attack ahead of ceasefire talks

Russia Ukraine War: जंग रोकने के लिए बातचीत से पहले रूस का कीव पर बड़ा ड्रोन हमला; तीन लोगों की मौत

Sun, 23 Mar 2025 12:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कीव/मॉस्को
पीटीआई, कीव/मॉस्को Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 23 Mar 2025 12:33 PM IST
सार

यूक्रेन की राजधानी पर यह हमला सऊदी अरब में संघर्ष विराम वार्ता से पहले किया गया। वार्ता में यूक्रेन और रूस के बीच सोमवार को अमेरिका की मध्यस्थता में अप्रत्यक्ष बातचीत होने की उम्मीद है। वार्ता में ऊर्जा सुविधाओं और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर लंबी दूरी के हमलों पर रोक लगाने पर भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
Russia Ukraine War: many killed after Moscow targets Kyiv with mass drone attack ahead of ceasefire talks
रूस और यूक्रेन की जंग - फोटो : PTI

विस्तार

तीन साल से जारी जंग रोकने के लिए बातचीत से पहले रूस ने यूक्रेत पर हमले तेज कर दिए हैं। मॉस्को की ओर से कीव पर किए गए बड़े ड्रोन हमले में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। स्थानीय यूक्रेनी अधिकारियों और आपातकालीन सेवाओं के मुताबिक, रविवार रात को रूस की ओर से कीव पर ड्रोन से हमला करने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक पांच वर्षीय बच्चा भी शामिल है।

विज्ञापन


यूक्रेन की राजधानी पर यह हमला सऊदी अरब में संघर्ष विराम वार्ता से पहले किया गया। वार्ता में यूक्रेन और रूस के बीच सोमवार को अमेरिका की मध्यस्थता में अप्रत्यक्ष बातचीत होने की उम्मीद है। वार्ता में ऊर्जा सुविधाओं और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर लंबी दूरी के हमलों पर रोक लगाने पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बोइंग ने भारत में 180 लोगों को नौकरी से निकाला, कार्यबल में कटौती के लिए उठाया कदम    
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई हमला पांच घंटे से अधिक समय तक चला
रात के शुरुआती घंटों में विस्फोटों की लंबी आवाजें सुनी गईं, क्योंकि हवाई हमला पांच घंटे से अधिक समय तक चला। ढेर किए गए ड्रोन के मलबे आवासीय भवनों पर गिरे। ड्रोन कम ऊंचाइयों पर उड़ रहे थे। यूक्रेन के कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि तीन लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए।

कहां-कहां हुईं मौतें?
कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के चीफ तैमूर तकाचेंको के मुताबिक, ड्रोन के मलबे के गिरने से निप्रो जिले में दो आवासीय भवनों में आग लग गई। राज्य आपातकालीन सेवा ने बताया कि 9 मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिलों पर आग लग गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा पोडिल जिले में 25 मंजिला इमारत की 20वीं मंजिल पर आग लग गई। ऐसे ही होलोसिव्स्की में एक गोदाम और कार्यालय की इमारत में आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed