फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: Lloyd Austin said Putin won’t stop if he is successful in Ukraine

Germany: 'अगर पुतिन यहां सफल होते हैं तो वह...', अमेरिका ने यूक्रेन का समर्थन कर अन्य देशों को चेताया

Wed, 20 Mar 2024 07:52 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 20 Mar 2024 07:52 AM IST
सार

ऑस्टिन ने कहा कि रूस ने अपने पड़ोसी के खिलाफ युद्ध के लिए 211 अरब डॉलर बर्बाद किए हैं। पुतिन के सपने के लिए इस जंग से रूस को 2026 तक पहले से अनुमानित आर्थिक विकास में 1.3 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान होगा।

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Lloyd Austin said Putin won’t stop if he is successful in Ukraine
Lloyd Austin - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच दो साल से अधिक समय से जंग जारी है। दोनों ही पक्ष एक दूसरे से हार मानने को तैयार नहीं हैं। हालांकि, अमेरिका समेत कई अन्य देश इस युद्ध के कारण रूस से खफा हो गए हैं, फिर भी हालात सही नहीं हो रहे। एक बार फिर अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने यूक्रेन के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की है। साथ ही कहा कि अगर व्लादिमीर पुतिन यहां सफल होते हैं तो वह यहां ही नहीं रुकेंगे।

विज्ञापन


रूस के हमलों से डरकर यूक्रेन पीछे नहीं हटेगा
यूक्रेन रक्षा संपर्क समूह की 20 वीं बैठक में ऑस्टिन ने कहा कि रूस के हमलों से डरकर यूक्रेन पीछे नहीं हटेगा और न ही संयुक्त राज्य अमेरिका। बता दें, बैठक जर्मनी के रामस्टीन एयर बेस में हुई, जिसमें यूक्रेन की लड़ाई में सहायता के लिए मिलकर काम कर रहे देशों की तारीफ की गई। वहीं, ऑस्टिन और वायु सेना के जनरल सीक्यू ब्राउन, जूनियर, संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष ने यूक्रेन को सहायता, प्रशिक्षण और क्षमताओं को पहुंचाने के लिए 50 से अधिक देशों और संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
विज्ञापन


पुतिन के सपनों की कीमत रूस ने चुकाई
रक्षा विभाग का कहना है, 'दो साल से अधिक समय से यूक्रेन की सेना ने साहस के साथ पुतिन की आक्रामकता का मुकाबला किया है। वहीं, रूस ने पुतिन के साम्राज्यवादी सपनों के लिए एक बड़ी कीमत चुकाई है। कम से कम 315,000 रूसी सैनिक मारे गए हैं या घायल हुए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


211 अरब डॉलर बर्बाद किए
ऑस्टिन ने आगे कहा कि रूस ने अपने पड़ोसी देश के खिलाफ युद्ध के लिए 211 अरब डॉलर बर्बाद किए हैं। पुतिन के सपने के लिए इस जंग से रूस को 2026 तक पहले से अनुमानित आर्थिक विकास में 1.3 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान होगा। वहीं, यूक्रेन बहादुरी से लड़ रहा है। यहां के लोग पुतिन को प्रबल नहीं होने देंगे।


उन्होंने कहा, 'हमारे सहयोगी और साझेदार यहां हैं क्योंकि वे इस दांव को बखूबी समझते हैं कि अगर पुतिन यूक्रेन में सफल होते हैं, तो वह वहां ही नहीं रुकेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed