फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine War: Kerala man will named his baby on the name of operation ganga

Russia-Ukraine War: यूक्रेन से सुरक्षित निकले केरल के युवक ने कहा, ऑपरेशन गंगा के नाम पर होगा बच्चों का नाम

Sat, 05 Mar 2022 12:09 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,रोजजोव
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,रोजजोव Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 05 Mar 2022 12:09 PM IST
सार

केरल के रहने वाले अभिजीत कीव में एक रेस्टोरेंट चलाते थे और युद्ध के बीच अपनी नौ महीने के गर्भवती पत्नी के साथ फंस गए थे। अब वह पोलैंड के रोजजोव में भारतीय दूतावास द्वारा स्थापित एक आश्रय कक्ष में सुरक्षित हैं। अब व्यक्ति ने फैसला लिया है कि वहअपने बच्चों के नाम ऑपरेशन गंगा के नाम पर रखेंगे।

विज्ञापन
Russia-Ukraine War: Kerala man will named his baby on the name of operation ganga
ऑपरेशन गंगा के तहत वापस लाए गए भारतीय नागिरक (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में भारत सरकार ऑपरेशन गांगा के माध्यम से भारतीय नागिरकों को यूक्रेन से वापस लाने में जुटी हुई है। यूक्रेन के कीव में केरल का एक व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी के साथ फंस गया था। ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय दूतावास के कर्मचारियों ने उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस पर व्यक्ति ने अपने बच्चों के नाम ऑपरेशन गंगा के नाम पर रखने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


केरल के रहने वाले अभिजीत कीव में एक रेस्टोरेंट चलाते थे और युद्ध के बीच अपनी नौ महीने के गर्भवती पत्नी के साथ फंस गए थे। अब वह पोलैंड के रोजजोव में भारतीय दूतावास द्वारा स्थापित एक आश्रय कक्ष में सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


एएनआई से बातचीक में अभिजीत ने हमलों के बीच से सुरक्षित जगह आ जान पर खुशी जताई। अभिजीत ने कहा कि मेरी पत्नी नौ महीने की गर्भवती है और पोलैंड के अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल से दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि पत्नी और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं और 26 मार्च को डिलीवरी की संभावना है। ऐसे में मैंने फैसला लिया है कि भारत द्वारा शुरू किए गए बचाव अभियान ऑपरेशन गंगा पर मेरे बच्चों के नाम रखे जाएंगे। अभिजीत ने बताया कि वह भारत वापस लौट रहे हैं लेकिन उनकी पत्नी अभी पोलैंड के अलस्पताल में भर्ती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अभिजीत ने कहा कि वह कीव में एक छोटा सा रेस्टोरेंट चलाते थे और युद्ध के दौरान कीव में फंस गए थे। भारत सरकार के ऑपरेशन गंगा की वजह से मैं अपनी पत्नी के साथ पोलैंड सुरक्षित आ पाया। इसके लिए मैं भारत सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं। अपनी खुशी का इजहार करते हुए अभिजीत ने कहा कि यूक्रेन से पोलैंड आने में मेरा एक भी रुपया नहीं लगा।


बता दें कि भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन शुरू किया गया है। 1 मार्च को भारतीय वायु सेना को भी ऑपरेशन में लाया गया। भारतीयों की सहायता के लिए ऑपरेशन गंगा का एक ट्विटर हैंडल भी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed