फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: First stage of military operation complete Now main goal liberate Donbas

यूक्रेन को फिर तोड़ेगा रूस?: तबाही का पहला चैप्टर खत्म, रूसी जनरल बोले- अब शुरू होगा दूसरा अध्याय

Sat, 26 Mar 2022 11:10 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 26 Mar 2022 11:10 AM IST
सार

2014 में क्रीमिया पर कब्जे के बाद रूस अब यूक्रेन के डोनाबास को पूरी तरह से अपने कब्जे में लेने की तैयारी कर रहा है। रूसी जनरल की ओर से इसके संकेत भी दिए गए हैं। रूस यूक्रेन को फिर से दो हिस्सों में बांटने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War: First stage of military operation complete Now main goal liberate Donbas
यूक्रेन संकट - फोटो : Social Media

विस्तार

यूक्रेन पर रूसी हमले का एक महीना पूरा हो गया है। जंग का आज 31वां दिन है। इसी के साथ रूस की ओर से दावा किया गया है कि, उसने यूक्रेन पर हमले के पहले चरण को पूरा कर लिया है। एक रूसी जनरल की ओर से दावा किया गया है कि, सैन्य अभियान के पहले चरण के लक्ष्यों को रूस ने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसके बाद अब रूस दूसरे चरण की ओर आगे बढ़ेगा। 

विज्ञापन


रूस के जनरल स्टाफ के पहले डिप्टी चीफ कर्नल सर्गेई रुडस्कॉय ने शुक्रवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि, सामान्य तौर पर हम सैन्य अभियान के पहले चरण को पूरा कर चुके हैं। इस दौरान यूक्रेन के सशस्त्र बलों की क्षमताओं में भारी कमी आई है। इस कारण अब हम अपने मुख्य लक्ष्य(डोनबास पर पूर्ण नियंत्रण) को पूरा करने में ध्यान केंद्रित करेंगे। दरअसल, इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से कहा गया था कि, यूक्रेन में युद्ध योजना के अनुसार चल रहा है। 
विज्ञापन


रूस को मजबूरन बदलनी पड़ी रणनीति?
रूस की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है जब उसने कीव और खारकीव में अपने सैन्य अभियान को कम कर दिया है। ऐसा तब हुआ है, जब इस जंग में कई रूसी सैनिकों के मारे जाने की खबरें सामने आई हैं। एक रिपार्ट के मुताबिक, यूक्रेन में रूस अपने हवाई हमलों में भी काफी हद तक कमजोर दिखाई दिया है। ब्रीफिंग के दौरान रूसी जनरल, रूडस्कॉय ने बतााया कि अब तक, 1351 रूसी सैनिक मारे गए हैं। जबकि, नाटो व यूक्रेन का दावा है कि अब तक 15 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन को फिर तोड़ेगा रूस 
रूस यूक्रेन को फिर से दो हिस्सों में बांटने की तैयारी कर रहा है। 2014 में क्रीमिया पर कब्जे के बाद रूस अब यूक्रेन के डोनाबास को पूरी तरह से अपने कब्जे में लेने की तैयारी कर रहा है। रूसी जनरल की ओर से इसके संकेत भी दिए गए हैं। रूडस्कॉय ने कहा कि, लोग सोच रहे हैं कि, हम यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सो में क्या कर रहे हैं, लेकिन हम ऐसा उनके सैन्य बुनियदी ढांचे, संसाधनों को नुकसान पहुंचने के उद्देश्य से यह कर रहे हैं। इससे हम डोनाबास में मजबूती से जंग लड़ सकते हैं।


अब असली रणनीति पर आगे बढ़ेगा रूस 
यूक्रेन पर हमला करने से पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन डोनाबास के दोनेत्स्क और लुहांस्क को स्वतंत्र राज्य घोषित कर चुके थे। दरअसल, यह वो क्षेत्र हैं जहां अलगाववादी रहते हैं और वे रूस का समर्थन करते हैं। रूस अब दूसरे चरण में पूरे डोनाबास को यूक्रेन से अलग करने के लिए अपने सैन्य अभियान को आगे बढ़ाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed