फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: Elon Musk activates Starlink internet service in Ukraine

सबसे अमीर आदमी की दरियादिली: यूक्रेन ने लगाई गुहार, एलन मस्क ने अंतरिक्ष से भेजी मदद

Sun, 27 Feb 2022 12:56 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 27 Feb 2022 12:56 PM IST
सार

रूसी साइबर हमलों में यूक्रेन के कई शहरों में इंटरनेट सर्विस डाउन हो गई थी। इसके बाद यूक्रेन ने एलन मस्क से मदद मांगी थी। एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा है कि स्टारलिंक सर्विस अब यूक्रेन में सक्रिय है। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Elon Musk activates Starlink internet service in Ukraine
एलन मस्क - फोटो : self

विस्तार

रूस के हमलों का सामना कर रहे यूक्रेन की मदद के लिए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने कदम बढ़ाए हैं। यूक्रेन की एक गुहार पर एलन मस्क ने सीधे अंतरिक्ष से ही मदद भेज दी है। दरअसल, रूसी साइबर हमलों में यूक्रेन की राजधानी कीव समेत पूर्वी व दक्षिणी शहरों में इंटरनेट सर्विस डाउन हो गई थी। इसके बाद यूक्रेन ने मस्क से मदद मांगी, जिसके बाद तुरंत ही उन्होंने अपनी स्टारलिंक सर्विस को यूक्रेन में एक्टिव कर दिया। 

विज्ञापन


यूक्रेनी नेता ने ट्विटर पर मांगी थी मदद
यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री मयखैलो फेदोरोव ने एलन मस्क को टैग करते हुए ट्वीट किया था कि, रूस की ओर से लगातार हम पर साइबर हमले किए जा रहे हैं। हमें तत्काल आपकी मदद की जरूरत है। ट्वीट में लिखा गया था कि, एलन मस्क आप मंगल पर घर बनाने की योजना बना रहे हैं, यहां रूस यूक्रेन पर कब्जा कर रहा है। आपके रॉकेट अंतरिक्ष से सफलतापूर्वक लैंड कर रहे हैं, लेकिन रूसी रॉकेट यूक्रेन में आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। हम आपसे प्रार्थना करते हैं कि हमें यूक्रेन में स्टारलिंक स्टेशन मुहैया कराएं, जिससे हम रूस का सामना कर सकें। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मस्क की दरियादली
यूक्रेनी नेता की ओर से आए इस ट्वीट का एलन मस्क ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने लिखा, स्टारलिंक सर्विस अब यूक्रेन में एक्टिव है। कई अन्य टर्मिनल रास्ते में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed