फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War Drone Fragments found near Russian Defence Ministry months after alleged attack on Putin

War: यूक्रेन के ड्रोन से मॉस्को भी सुरक्षित नहीं? रूसी रक्षा मंत्रालय ने किया हमले का दावा, लोगों में दहशत

Mon, 24 Jul 2023 09:41 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 24 Jul 2023 09:41 AM IST
सार

बताया गया है कि दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण मॉस्को के रहने वाले कुछ लोगों ने धमाकों की आवाजें भी सुनी थीं। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War Drone Fragments found near Russian Defence Ministry months after alleged attack on Putin
ड्रोन हमले में रूस की कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा। - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को अब करीब डेढ़ साल होने वाले हैं। इस बीच जहां रूस की सेना लगातार यूक्रेन में अपने हमलों को तेज कर रही है, वहीं यूक्रेनी सेना भी जबरदस्त पलटवार में जुटी है। कुछ दिनों पहले ही रूस ने दावा किया था कि यूक्रेन के कुछ ड्रोन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास तक पहुंच गए। इस बीच अब एक बार फिर रूस के रक्षा मंत्रालय के पास ड्रोन्स के कुछ टुकड़े पाए गए हैं, जिससे मॉस्को में हलचल मच गई है। 
विज्ञापन


रूस का कहना है कि सोमवार सुबह यूक्रेन के दो ड्रोन्स को मॉस्को के आसमान में मार गिराया गया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि कीव ने मॉस्को में ड्रोन्स के जरिए आतंकी घटना को अंजाम देने की कोशिश की। हालांकि, इन हमलों को रोक लिया गया। दोनों यूक्रेनी ड्रोनों को कुचल दिया गया। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं, मॉस्को के मेयर ने बताया कि हमला सोमवार तड़के 4 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाएं इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन


इस बीच रूस की एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने हमले वाली जगहों का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक बड़ी इमारत टूटी देखी जा सकती है। इनमें से एक मंत्रालय के करीब शहर के केंद्र में जा गिरा। यूक्रेन ने एक दिन पहले ही ओडेशा स्थित काला सागर बंदरगाह पर रूसी मिसाइल हमले का बदला लेने की बात भी कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के पास से बरामद हुए ड्रोन के टुकड़े
रूसी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक, ड्रोन्स के यह टुकड़े मॉस्को की कोम्सोमोल्स्की एवेन्यू से बरामद किए गए हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह ड्रोन्स पहले से इस हालत में मिले हैं या इन्हें मार गिराया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं है। 

बताया गया है कि दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण मॉस्को के रहने वाले कुछ लोगों ने धमाकों की आवाजें भी सुनी थीं। गौरतलब है कि कोमसोमोल्स्की एवेन्यू रूस के केंद्रीय प्रशासनिक जिले के करीब है, जहां से रूस का रक्षा मंत्रालय भी काफी नजदीक है। 


मई में पुतिन के आवास के करीब देखे गए थे ड्रोन
इससे पहले इसी साल मई में रूस ने आरोप लगाया था कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या के लिए उनके आवास पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की। क्रेमलिन ने इसे आतंकवादी कृत्य करार दिया था और जवाब देने के उसके अधिकार तहत कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी थी। रूस की तरफ से पूरी घटना का ब्योरा देते हुए कहा गया था कि दो मानवरहित व्हीकल (ड्रोन) को रूस की ओर भेजा गया था। उनके निशाने पर राष्ट्रपति पुतिन का आवास था। ड्रोन्स को मार गिराया गया। हमले में पुतिन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed